फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Notice to 63 Pradhans of Umrda Block on negligence in Gaushala

Kannauj News: गोशाला में लापरवाही पर उमर्दा ब्लॉक के 63 प्रधानों को नोटिस

Sat, 02 Sep 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 02 Sep 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Notice to 63 Pradhans of Umrda Block on negligence in Gaushala
कन्नौज। प्रशासन की सख्ती के बाद भी कई जगहों पर गोशाला निर्माण में दिलचस्पी नहीं ली जा रही है। इसी कड़ी में उमर्दा ब्लॉक की समीक्षा के दौरान 63 पंचायतों में गोशाला निर्माण में लापरवाही की जानकारी सामने आई है। डीएम ने इन सभी पंचायतों के प्रधानों से जवाब तलब करने को नोटिस जारी करने को कहा है। जिन 27 पंचायतों में निर्माण हो रहा है, उनकी प्रशंसा की गई है।
विज्ञापन


डीएम शुभ्रांत शुक्ला ने उमर्दा ब्लॉक के अंतर्गत गोशाला निर्माण की समीक्षा में पाया है कि 27 ग्राम पंचायतों में गोशालाएं निर्मित हैं। 63 ग्राम पंचायत ऐसी हैं जहां पर गोशाला का निर्माण कार्य शुरू ही नहीं हुआ है। इसमें ग्राम पंचायत अज्यौरा के ग्राम प्रधान नीलम देवी, अहेर के विकास, ककरघटा के भैयालाल, कडेरा के किरन देवी, कनौली के बृजपाल, करीमनगर के सर्वेश कुमार, कलुआपुर के गिरीश चन्द्र, खैरनगर के रीना, गुरौली के लाल मोहम्मद, गूरा के रामशंकर, भखरा के प्रमोद कुमार, भखरौली के बबिता देवी, हिशमुद्दीनपुर की कुसुमा देवी समेत 63 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने चेतावनी पत्र जारी करने को कहा है। कहा कि गोशाला निर्माण में सुधार नहीं आया तो ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


------------
इन पंचायतों में भी लापरवाही
उमर्दा ब्लॉक के जैनपुर के रतीराम, टूसावारी के लक्ष्मीदेवी, ड्योढा के राजेन्द्र सिंह, तिजलापुर के कुलदीप सिंह, तिर्वा देहात के नीलम, तिलसरा के सर्वेश कुमार, त्रिमुखा के विमला देवी, दिवरापुर के विनीता यादव, नान्हेपुर के प्रताप नरायन, निस्तौली के कमलेशा, नुनारी के पूनम यादव, नौरंगपुर नगरिया के अर्जुन सिंह, पट्टी के गिरीश चन्द्र पट्टी पवोरा के रामशंकर, परसरामऊ के अनिल कुमार, पाला के अनामिका सिंह, पैथाना के अशोक कुमार, फकरपुर बरेवा के आशाराम, फतेहपुर कपूरापुर के शशीदेवी, बलनपुर के सरला, बलनापुर के जिम्पी, बस्ता के शकुंतला देवी, बहसार के कौशलेंद्र, बहसोरा के पूनम देवी, बहेड़ा के महेश चंद्र, बिनौरा रामपुर के शैलेश कुमारी, बेहरापुर गैसापुर के महेंद्र सिंह को भी गोशाला निर्माण में लापरवाही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed