फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Notice to 14 cold cold storage running without license

बिना लाइसेंस चल रहे 14 शीतगृह मालिकों को नोटिस

Sat, 18 Mar 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sat, 18 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Notice to 14 cold cold storage running without license
demo pic

शिवराजपुर की घटना के बाद जिला प्रशासन चौकन्ना हुआ है। बिना लाइसेंस संचालित 14 शीतगृह मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। हिदायत दी गई कि लाइसेंस मिलने तक शीतगृहों को चालू न करें।

विज्ञापन


जयश्री कृष्णा शीतगृह, कृष्णा शीतगृह, रामरती रामप्रकाश, मुखिया कोल्ड स्टोरेज, श्री राम कोल्ड, कैलाश कोल्ड, ममता कोल्ड, बुलबुल कोल्ड, नीरज कोल्ड, कन्नौज कोल्ड, रामभरोसे कोल्ड, मुस्ताक कोल्ड स्टोर, बसंती कोल्ड स्टोर, आशा कोल्ड स्टोर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


जिला उद्यान अधिकारी मुन्ना यादव ने बताया कि जिन शीतगृह मालिकों को नोटिस जारी हुए हैं। उनमें कई ऐसे हैं, जिनके शीतगृह में कुछ चेंबर अतिरिक्त बढ़ाए गए हैं। इसके अलावा नए शीतगृह भी शामिल हैं। इन सभी को हिदायत दी गई है कि वह अपने शीतगृह चालू न करें। इन सभी की फाइलें विभाग को मिल चुकी हैं, लेकिन सभी के कागजात अभी पूर्ण नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैर लाइसेंसी कोल्ड स्टोरेज मालिकों पर एफआईआर
कन्नौज। बगैर लाइसेंस के संचालित कोल्ड स्टोरेज के पांच मालिकों के खिलाफ जिला उद्यान अधिकारी ने सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार को जिला उद्यान अधिकारी मुन्ना यादव ने जिले के कई शीतगृहों के मानकों और लाइसेंस की जांच पड़ताल की। सदर कोतवाली क्षेत्र के मेंहदीपुर मियांगंज में स्थित आशिया बानो कोल्ड स्टोरेज में बगैर लाइसेंस के आलू भंडारण मिला। जिला उद्यान अधिकारी ने शीतगृह स्वामी आमीन अली व पत्नी आशिया बानो समेत उनके पुत्रों मेराजुल अली, निहाल अली, सिराजुल अली निवासीगण सैयदपुर सकरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली निरीक्षक अजयराज वर्मा ने बताया कि जिला उद्यान अधिकारी की तहरीर पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है। जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed