फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Notice at the gate of an unrecognised school

Kannauj News: बिना मान्यता संचालित स्कूल गेट पर नोटिस

Fri, 11 Sep 2026 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Notice at the gate of an unrecognised school
हसेरन। राजपुर में जलालपुर कांकरकुई मार्ग पर बिना मान्यता के फर्जी तरीके से संचालित हो रहे स्कूल पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को नोटिस जारी किया। अवधि गुजर जाने के बावजूद स्कूल संचालक ने नोटिस का जवाब नहीं दिया गया। इस पर बीईओ ने स्कूल के गेट समेत अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चस्पा करवा दिया है।
विज्ञापन


हसेरन के बीईओ विश्वनाथ पाठक ने बताया कि राजपुर में छह महीने से अवैध रूप से एक स्कूल का संचालन किया जा रहा था। शिकायत मिलने पर स्कूल के संचालक को नोटिस जारी किया गया था। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि तीन दिन के भीतर स्कूल को बंद कर दिया जाए, नहीं तो एक लाख रुपये का भारी जुर्माना और संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद भी संचालक ने शिक्षा विभाग के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए स्कूल का संचालन जारी रखे हुए था। संचालक की इस मनमानी को संज्ञान लेते हुए अब विभाग ने कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सार्वजनिक रूप से नोटिस चस्पा होने के बाद से क्षेत्र के अन्य फर्जी स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed