{"_id":"582c9ed04f1c1b56368ffb63","slug":"note-for-non-filing-of-the-farmer-s-death-hartatak","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट न जमा करने से किसान की हार्टअटैक से मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट न जमा करने से किसान की हार्टअटैक से मौत
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदसिया। बैंक में रुपये जमा न कर पाने की चिंता से ग्रस्त किसान की बुधवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव वनपुरा नारायणपुर निवासी हरिश्चंद्र (32) दो दिनों से 15000 रुपये जमा करने आर्यावर्त ग्रामीण बैंक आ रहा था। देरी हो जाने से रुपये नहीं जमा कर पा रहा था।
विज्ञापन
चर्चा है कि आज लाइन में लगे किसी व्यक्ति ने उससे कह दिया कि यह रुपये अब बैंक जमा होंगे। जिसके बाद वह निराश होकर चला गया। दोपहर खेत में हार्ट अटैक पड़ने से उसकी मौत हो गई। इस संबंध में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक नसदिया के शाखा प्रबंधक आरएन प्रजापति ने बताया कि उनके बैंक में व्यवस्थित ढंग के काम हो रहा है। किसी को लौटाने व परेशान करने की बात गलत है, उन्हें तो सभी का पैसा जमा करना है किसी को लौटाया नहीं गया है।
विज्ञापन
हार्टअटैक से साहूकार की मौत
अमोलर। थाना तालग्राम के फिरोजपुर में बैंक में रुपये न जमा न होने से ब्याज पर रुपये बांटने वाले साहूकार को दिल का दौरा पड़ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। फिरोजपुर गांव निवासी बाबूसिंह (69)गांव में साहूकारी करते थे। उन्होंने गांवों में लोगों को उधार दे रखा रहा। दो दिन से वह अपने भतीजे करू को बैंक में रुपये जमा करने के लिए भेज रहे थे। उधर पांच सौ व हजार का नोट बंद होने पर लोग उधारी भी इन्हीं पुराने नोटों पर चुकाने का दबाव बना रहे थे। इससे वह परेशान रहते थे। बुधवार को वह अपने बाग में चारपाई पर लेटे थे। तभी हार्ट अटैक पड़ जाने से उनकी मौत हो गई। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक अमोलर के शाखा प्रबंधक दीप चंद्र का कहना है कि खाताधारक का खाता उसके बैंक में है लेकिन वह बैंक में अपने रुपये जमा कराने के लिए नहीं आए थे।
विज्ञापन