फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Not to charge two soldiers ordered to arrest

चार्ज न देने पर दो सिपाहियों को गिरफ्तार करने के आदेश

Wed, 24 Aug 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Wed, 24 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Not to charge two soldiers ordered to arrest
गंदगी देख नाराजगी जताते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
तबादले पर जाने के बाद अब तक मालखाने का चार्ज न देने पर दो सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने के आदेश एसपी दिनेश कुमार पी ने  दिए है।
विज्ञापन

26 अगस्त को आईजी के कोतवाली निरीक्षण के संभावित दौरे को लेकर बुधवार की दोपहर एसपी दिनेश कुमार पी स्थानीय कोतवाली जा पहुंचे। सबसे पहले उन्हाेंने मालखाने का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


रायफलों की दयनीय स्थिति देख, नाराजगी जताई। खराब रायफलों को तत्काल ठीक कराने के लिए पुलिस लाइन भेजने के निर्देश दिए। एसपी ने जब मालखाना प्रभारी से इसके बारे में पूछा तो बताया कि पहले तैनात रहे, दो मालखाना इंचार्जों ने तबादले के बाद अब तक तमाम सामान उन्हें नही सौंपा है। इस पर एसपी ने तत्कालीन मालखान इंर्चाज जितेंद्र सिंह चंदेल व अनुपम मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज  कर उन्हें तत्काल  गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने आरक्षियों की बैरकों का निरीक्षण किया और गंदगी पर नाराजगी जताई।  क्षतिग्रस्त बैरकाें को ठीक कराने के निर्देश दिए।  इस दौरान राइफल को खोलकर बंद कर लेने पर एसपी ने नौंरगपुर चौकी प्रभारी सोबरन सिंह आरक्षी अतुल कुमार व सोमेस शुक्ला की पीठ थपथपाई व उन्हे प्रशस्ति पत्र देने की बात कही है। निरीक्षण के दौरान कोतवाली प्रभारी संतोष अवस्थी, एसएसआई नवीन कुमार सहित सभी चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed