फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Not all joints are formed above, some are also created by fear of Modi: Anupriya Patel

सभी जोड़ियां ऊपर नहीं बनतीं, कुछ मोदी के डर से भी बनती हैं: अनुप्रिया पटेल

Thu, 25 Apr 2019 12:06 AM IST
kannauj Published by: gaurav gaurav Updated Thu, 25 Apr 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Not all joints are formed above, some are also created by fear of Modi: Anupriya Patel
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल व प्रत्याशी सुब्रत पाठक को माला पहनाते पदाधिकारी - फोटो : amarujala
 क्षेत्र के एक शीतगृह में जनसभा को संबोधित करने पहुंचीं अपना दल (एस) की प्रमुख व  केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सजातीय बंधुओं से भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक को जिताने की अपील की। जनता से सवाल किया कि दुश्मन को आंख दिखाने वाला प्रधानमंत्री चाहिए या संसद में आंख मारने वाला। कहा कि सभी जोड़ियां ऊपर नहीं बनतीं, कुछ मोदी के डर से भी बनती हैं। सांसद डिंपल यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बड़े घराने की बहू होने के कारण कन्नौज नहीं आती हैं। कन्नौज की जनता ने वर्ष 2014 में उनका बोरिया बिस्तर बांध दिया था, लेकिन सरकार के जोर पर उन्हें जीत दिलाई गई। इस बार कन्नौज की बाजी पलटने वाली है।
विज्ञापन


 केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तीन चरणों के चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ा है। 29 अप्रैल को वोटिंग मशीन में पांच साल का भविष्य लिखा जाएगा। असली सूरमा 23 मई को बाजी मारेगा। इस बार कन्नौज में भी बाजी मारी जाएगी। पूरे देश में अकेले व्यक्ति मोदी के खिलाफ सभी दल के नेता एकजुट हो रहे हैं। इन दलों की कोई नीति व उद्देश्य नहीं है। बस एक ही है, मोदी को रोको। सपा-बसपा जो एक दूसरे को गाली देते थे, वह आज साथ हैं। सभी जोड़ियां ऊपर नहीं बनतीं, कुछ मोदी के डर से भी बनती हैं। कहा कि भारी-भरकम हाथी जब साइकिल पर बैठेगा तो पंचर तो होगी ही।  
विज्ञापन



 मुलायम सिंह ने संसद में मोदी को आशीर्वाद देकर साइकिल की पहले ही हवा निकाल दी थी। कन्नौज की जनता ने डिंपल यादव को पांच साल मौका दिया, लेकिन कभी कन्नौज की जनता की आवाज नहीं उठाई। संसद में वह गेस्ट विजिट के तौर पर आती थीं। मूकदर्शक की तरह बैठी रहती थीं। उनको कभी किसी मामले में आवाज उठाते नहीं देखा। मोदी ने इत्र व्यवसाय को मेक इन इंडिया के दायरे में लाकर वन डिस्ट्रिक, वन प्रोडक्ट लागू किया। सरकार ने कन्नौज में चिप्स फैक्टरी के लिए भूमि का अधिग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 कहा कि राहुल गांधी कहते थे, चौकीदार चोर है। अब सुप्रीम कोर्ट से क्षमा याचना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री गरीब घर से हैं, उनकी योजनाएं केवल लाल किले के भाषण तक सीमिति नहीं हैं। देश को मजबूत प्रधानमंत्री चाहिए न कि रिमोट कंट्रोल वाला। जो लोग केवल 38 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं वह प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं। वह 272 का आंकड़ा कैसे पूरा करेंगे और महागठबंधन में तो सभी को प्रधानमंत्री ही बनना है, चाहे कोई हो।

 भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की यह जन्मभूमि है, यह कन्नौज के लिए गौरव की बात है। सपा ठेकेदारी व्यवस्था से चुनाव लड़ रही है। एक मैनेजर कन्नौज में डिंपल यादव को चुनाव लड़ाने के लिए आए हैं। जनता सीधे मोदी से जुड़ चुकी है। विपक्षी दल केवल एक ही राग अलाप रहे हैं कि मोदी हटाओ। कहा, सपा शासनकाल में उनको अपराधी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। रात ढाई बजे उनके घर पर 700 जवानों ने छापा मारा। इतना बड़ा छापा तो किसी आतंकवादी के घर पर भी नहीं पड़ा होगा। मेरा अपराध इतना था कि वह डिंपल यादव के खिलाफ चुनाव लड़े थे। यदि यह अपराध है तो वह बार-बार करने को तैयार हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह, अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, चुनाव संयोजक वीर सिंह भदौरिया, संजय कटियार, सौरभ कटियार, अजय वर्मा, लाला भाई पटेल, धर्मेंद्र कटियार, रामू कटियार सहित अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed