{"_id":"6c4ca5e7c1b72a678fa98612b2ecf72e","slug":"nomination-today-preparations-complete-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन आज, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन आज, तैयारियां पूरी
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज
Updated Thu, 19 Nov 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक में द्वितीय चरण में एक दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया गुुरुवार 19 नवंबर से शुरू होगी। नामांकन में आने वाली भीड़ को देखते हुए पूरे ब्लाक परिसर में बेरीकेडिंग कराई गई है। देर शाम तक नामांकन प्रक्रिया के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस बार ब्लाक में तीन स्थानों पर 17 काउंटरों पर न्याय पंचायत वार नामांकन व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
बीडीओ अनिल कुमार की देखरेख में बुधवार को सुबह से नामांकन प्रक्रिया को लेकर तैयारियां शुरू हो गई थीं। बताया कि ग्राम पंचायत के 96 पदों के लिए 17 काउंटरों पर नामांकन की अलग-अलग न्याय पंचायत वार व्यवस्था की गई है। नामांकन सुबह आठ से शाम चार बजे तक होंगे।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा ने मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक जीसी यादव को ग्राम पंचायत का निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। नामांकन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपजिलाधिकारी महेशप्रसाद दीक्षित नामांकन स्थल पहुंचे। उन्होंने मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
गुरुवार से दो दिन तक चलने वाली नामांकन प्रक्रिया के दौरान ग्राम पंचायत प्रधान पद और ग्राम पंचायत सदस्य पद के नामांकन कराए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 21 व 22 नवंबर को होगी। नामांकन पत्रों की वापसी और चुनाव चिन्ह का आवंटन 23 नवंबर को होगा।