{"_id":"6411ff8300f65eb0b20aadb7","slug":"nomination-on-18-in-three-blocks-for-teachers-union-election-kannauj-news-c-12-1-125433-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: शिक्षक संघ चुनाव के लिए तीन ब्लॉकों में 18 को नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: शिक्षक संघ चुनाव के लिए तीन ब्लॉकों में 18 को नामांकन
Wed, 15 Mar 2023 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 15 Mar 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई गुगरापुर, जलालाबाद व तालग्राम का निर्वाचन 18 मार्च को होगा। संघ की विज्ञप्ति में कहा गया है कि गुगरापुर में राहुल मिश्रा निर्वाचन प्रभारी, शिवकुमार सक्सेना व अनूप मिश्रा को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। जलालाबाद में अजय यादव निर्वाचन प्रभारी, श्रीनाथ सिंह वर्मा व कृष्ण कुमार यादव को निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। तालग्राम में विजय कटियार निर्वाचन प्रभारी, उपेंद्र यादव व मुस्ताक हसन निर्वाचन अधिकारी बनाए गए हैं। नामांकन 18 मार्च को दोपहर 12 बजे से, जांच साढ़े 12 बजे से व नाम वापसी दोपहर एक बजे होंगे। वैध नामांकन पत्रों की सूची उसी दिन डेढ़ बजे चस्पा होगी। जरूरी हुआ तो मतदान साढ़े चार बजे तक कराया जाएगा। मतगणना उसी दिन शाम को होगी उसके बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी। संवाद
-- -- -
हर युवक किसी न किसी रूप में उपभोक्ता होता है
कन्नौज। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग न्यायालय कक्ष में बुधवार को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर कार्यक्रम हुआ। अध्यक्ष रामकरन ने आयोग के आरे में बताया। कहा, हर व्यक्ति कहीं न कहीं किसी न किसी रूप में उपभोक्ता होता है। भाड़ा, किसी वस्तु खरीदने, बीमा, बैंक, निजी डॉक्टर, सरकारी अस्पताल, बिजली विभाग की दर, संचार, रेलवे या अन्य सेवाएं लेने में अगर कमी मिले, तो केस दायर किया जा सकता है। साक्ष्य के साथ दावा आने पर क्षतिपूर्ति व कई मामलों में वाद का खर्च भी देने के निर्णय हुए हैं। सदस्य वंदना मिश्रा ने भी बात रखी। साथ ही उपभोक्ताओं के अधिकारों के बारे में बताया। इस मौके पर पंकज सक्सेना, सुमित सिंह, अजय यादव, रामदेव शुक्ल, राजीव शुक्ल आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- --