{"_id":"6410b32f532c4e87710a0358","slug":"nomination-of-661-candidates-for-459-posts-kannauj-news-c-12-1-123333-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 459 पदों के लिए 661 प्रत्याशियों का नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 459 पदों के लिए 661 प्रत्याशियों का नामांकन
Tue, 14 Mar 2023 11:17 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। जिलेभर के आठों ब्लॉक मुख्यालय पर 51 साधन सहकारी समितियों के 459 प्रबंध कमेटी के सदस्य पद को लेकर मंगलवार को पर्चे दाखिल किए गए। पहले व अंतिम दिन कुल 661 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। आज इनकी जांच होगी।
एआर कोआपरेटिव रामसजीवन शर्मा ने बताया कि एक साधन सहकारी समिति में नौ सदस्य पद होते हैं। इस हिसाब से 51 समितियों में 459 पद हैं। इनसे जुड़े किसानों जो सदस्य हैं, ने नामांकन पत्र जमा किए हैं। 15 मार्च को ब्लॉक मुख्यालयों पर ही नामांकन पत्रों की जांच होगी। एडीओ सहकारिता सुभाष चंद्र ने बताया कि ब्लॉक सदर मुख्यालय पर सीहपुर, आंटी, मौसमपुर मौरारा, उदैतापुर, कन्नौज कछोहा, तिखवा, मित्रसेनपुर, बरौली, नजरापुर, फगुहा, महमूदपुर पैठ, सरायमीरा,कन्नौज व सरायमीरा की महिला समिति कुल 14 समितियों के लिए नामांकन प्रक्रिया चली। नामांकन कर्ता के साथ में अनुमोदक व प्रस्तावक भी कक्ष तक पहुंचे। सभी समितियों के अलग-अलग काउंटर लगे थे। दूसरी ओर कई पदों पर एक-एक नामांकन पत्र ही दाखिल हुए हैं। जांच व वापसी के बाद ही निर्विरोध निर्वाचन का ऐलान किया जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -
सुरक्षा के रहे इंतजाम, शांतिपूर्वक रहा माहौल
ब्लॉक सदर मुख्यालय में नामांकन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। इंस्पेक्टर व दरोगा समेत कई सिपाहियों की तैनाती की गई थी। आने-जाने वालों की जांच पड़ताल हुई।। ब्लॉक के निकट वाला रोड भीड़ को लेकर वाहनों के लिए बाधित कर दिया गया। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि शांतिपूर्ण माहौल में नामांकन पत्र दाखिल किए गए।