Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Kannauj News
›
No tarpaulin for cows, keep chill in winter, care takers did not get honorarium for three months
{"_id":"61929874dbc37027831b9ed0","slug":"no-tarpaulin-for-cows-keep-chill-in-winter-care-takers-did-not-get-honorarium-for-three-months-kannauj-news-knp6641707181","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशों के लिए तिरपाल नहीं, सर्दी में ठिठुर रहे, केयर टेकरों को तीन माह से नहीं मिला मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंशों के लिए तिरपाल नहीं, सर्दी में ठिठुर रहे, केयर टेकरों को तीन माह से नहीं मिला मानदेय
बिना तिरपाल के गोशाला में बंधे गोवंश।
- फोटो : KANNAUJ
Link Copied
ठठिया(कन्नौज)। गोशालाओं में गोवंशों को शीतलहर से बचाने के लिए तिरपाल की अब तक व्यवस्था नहीं हो गई है। इससे गोवंश सर्दी में ठिठुर रहे हैं।
विज्ञापन
उमर्दा ब्लाक क्षेत्र के बेहटा गांव की गोशाला में वर्तमान में 83 गोवंश हैं। इन्हें शीतलहर से बचाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। यह सुबह- शाम ठिठुर रहे हैं। केयर टेकरों को मानदेय भी नहीं मिला है। वहीं डिप्टी सीवीओ डॉ. संजय शाल्या ने बताया कि गोवंशों पर तिरपाल डालने के निर्देश दे दिए हैं। जल्द तिरपाल डालकर गोवंशों को शीतलहर से बचाने का प्रयास किया जाएगा।
केयर टेकर खलील ने बताया कि कई महीनों से गोशाला में काम कर रहे हैं। तीन महीने का मानदेय अभी तक नहीं मिला है। गोशाला में काम कर रहे तीन और लोगों को मानदेय नहीं मिला। प्रधान और अधिकारियों से मानदेय के लिए कह चुके हैं। सुनवाई नहीं हुई। केयर टेकर निशा ने कहा कि पिछले तीन माह से मानदेय नहीं मिला है। दीपावली को हम लोगों ने सचिव से मानदेय के लिए कहा था। इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ। निशा ने बताया कि मानदेय न मिलने से घर चलाने में काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।