{"_id":"2ee702b60654ef9d7c3d39ee9069b01a","slug":"no-religion-teaches-hatred-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नफरत नहीं सिखाता कोई धर्म’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नफरत नहीं सिखाता कोई धर्म’
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 03 Jan 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संत निरंकारी भवन में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा
विज्ञापन
सुशील बाबू ने कहा कि कोई भी धर्म या संत नफरत करना नहीं सिखाता। जब
व्यक्ति में आध्यात्मिकता मजबूत होगी तभी धर्म भी मजबूत होगा।
उन्होंने कहा कि अच्छे विचारों वाले लोग सत्संग को महत्व देते हैं, जबकि बुरे विचारों वाले आलोचना करने में ही व्यस्त रहते हैं। उन्होंने कहा कि अच्छे लोगों का विश्वास परमात्मा पर टिका रहता है, जबकि मनमानी करने वाले ऊंचा उठने की बजाय अज्ञानता की दलदल में फंस जाते हैं।
कहा कि जिस मनुष्य का निरंकार प्रभु से प्यार नहीं वह साध संगत से प्यार नहीं कर सकता। इससे मन बुराई के मार्ग पर चल पड़ता है। कहा कि मन को ठीक रास्ते पर चलाने के लिए सत्संग की संगत जरूरी है।
इस अवसर पर शशी वर्मा ने भजन तुम्हारा प्यार मिल जाए जिन्हें एक बार जीवन में, अखिलेश ने भजन सेवा में तेरी सद्गुरु तन-मन धन लग जाए, सोनी व शालिनी ने भजन दाता मेरे दाता तुझ संग जुड़े जो मेरा नाता, सुरभि ने भजन तेरे चरणों में बीते उमरिया ही सारी और सानू ने भजन चैन अमन हो दुनिया में कोई ना रोए सुनाकर सभी को भावविभोर कर दिया।