फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   No fever and itching medicines in hospital

अस्पताल में बुखार, खुजली की दवा तक नहीं

Wed, 08 Mar 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 08 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
No fever and itching medicines in hospital
medicine

तालग्राम सीएचसी से लेकर अमोलर पीएचसी तक में दवाओं का टोटा लगा है। बुखार और खुजली तक की दवा नहीं है। डाक्टर बाहर से दवा लिख रहे हैं। तीमारदारों ने अस्पताल में दवा उपलब्ध कराने की मांग उठाई है।

विज्ञापन


मौसम में आ रहे बदलाव के चलते खांसी, जुकाम, बुखार के साथ खुजली व एलर्जी रोगी बढ़ रहे हैं। अस्पताल में रोगियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। अस्पताल में दवाएं उपलब्ध न होने के कारण मरीजों की परेशानी और अधिक बढ़ती जा रही है। रोगी हेमनाथ, सतीश चंद्र, माया देवी, रवि प्रकाश, सुनीता देवी, संजू, ननकू, प्रेम नारायण आदि का कहना है कि अधिकांश डाक्टर दवा बाहर से लिखकर रहे हैं।
विज्ञापन


पैसा न होने के कारण वह दवा नहीं खरीद पा रहे हैं। डाक्टरों व फार्मासिस्ट दवा न होने की बात कह टाल देते हैं। बुखार के लिए पैरासिटामाल के अलावा खुजली के लिए सिट्रिजन, एविल भी उपलब्ध नहीं है। मंगलवार को रोगियों ने अस्पताल में दवा उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फार्मासिस्ट विजय वर्मा का कहना है कि कुछ दवा न होने की डिमांड भेजी जा चुकी है। शीघ्र आने की संभावना है। उनके स्थान पर उसी फार्मूले की दूसरी दवाएं दी जा रही हैं। जिससे रोगियों को कोई परेशानी नहीं है।


कोट
फार्मासिस्ट को दवा लेने के लिए भेजा गया है। एक-दो दिन में स्टाक उपलब्ध करा दिया जाएगा। कोई भी डाक्टर बाहर से पर्चा नहीं लिखेगा। अस्पताल में ही दवा उपलब्ध कराई जाएगी। - अजय यादव (एमओआईसी, तालग्राम)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed