फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   No auspicious functions will be held for a month starting from March 14, Kharmas.

Kannauj News: एक माह तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य 14 मार्च से खरमास

Tue, 10 Mar 2026 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
No auspicious functions will be held for a month starting from March 14, Kharmas.
तालग्राम। 14 मार्च से खरमास शुरू हो रहा है। इसके साथ ही एक माह के विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा।
विज्ञापन

सकरवारा हनुमान मंदिर के पुजारी आचार्य कमलेश मिश्रा ने बताया कि आगामी शनिवार 14 मार्च को रात 3:07 बजे सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसे मीन संक्रांति भी कहते हैं। इसके साथ ही खरमास शुरू हो जाएगा। इस अवधि में विवाह, यज्ञोपवीत, मुंडन, कर्णवेध, गृह निर्माण, प्रतिमा स्थापना और नए व्रतों का उद्यापन वर्जित माना गया है। भले ही शुभ कार्य वर्जित हों लेकिन धार्मिक दृष्टि से यह समय बेहद महत्वपूर्ण है।

14 अप्रैल मंगलवार को सुबह 11:25 बजे जब सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे, तब खरमास समाप्त होगा। मांगलिक लग्न और शुभ मुहूर्त फिर शुरू हो जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed