{"_id":"586fd95c4f1c1b3d08158d14","slug":"nine-thousand-police-watch","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ हजार पर पुलिस की नजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ हजार पर पुलिस की नजर
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
Updated Fri, 06 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांति और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस ने मतदान केंद्रों पर हंगामा करने वाले लोगों की सूची तैयार करनी शुरू कर दी है। अब तक करीब 9 हजार लोगों को पाबंद किया जा चुका है। इन सभी को रेड कार्ड देकर पाबंद किया जाएगा।
विज्ञापन
एसपी दिनेश कुमार पी ने सभी थाना व कोतवाली प्रभारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्रों के ऐसे लोगों की सूची तैयार करें जो मतदान में बाधा उत्पन्न करते है या लोगों को डरा धमकाकर वोट नहीं डालने देते हैं। एसपी के निर्देश पर जिले भर के थाना कोतवाली प्रभारियों ने आदेशों का पालन करते हुए सूचियां बनानी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
अब तक करीब 9 हजार लोगों को सूची में शामिल किया गया है। इन सभी को पुलिस रेड कार्ड देकर पाबंद करेगी। यदि किसी भी मतदान केंद्र या मतदान केंद्र के बाहर किसी भी तरह का विवाद होता और रेड कार्ड धारक व्यक्ति मौके पर पाया जाता है या किसी व्यक्ति द्वारा उसका नाम लिया जाता है, तो पुलिस संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
सेना के जवानों ने किया रूट मार्च
विधान सभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार देर शाम तिर्वा पुलिस के साथ सेना के जवानों ने रूट मार्च किया। तिर्वा पुलिस के साथ सेना के जवानों ने तिर्वा विधानसभा क्षेत्र के गांव मुरैया मोड़े से भुगैतापुर, खजुहा, मुरैयां, जसपुरापुर, सरैयां, रैगावां, बहादुरपुर, टिढ़ियापुर, बेहरिन, फगुहा, लोहामढ़, पचोर, सीहपुर से होते हुए तिर्वा तक रूट मार्च किया।