{"_id":"5ea47ee78ebc3ea821496c80","slug":"nijee-aspataal-se-garbhavatee-rephar-upachaar-se-pahale-maut-kannauj-news-knp5570439176","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल से गर्भवती रेफर, उपचार से पहले मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल से गर्भवती रेफर, उपचार से पहले मौत
विज्ञापन
अनीता की फाइल फोटो।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। निजी चिकित्सक के यहां उपचार के दौरान हालत बिगड़ने पर गर्भवती महिला को सौ शय्या अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां उपचार शुरू भी नहीं हो पाया कि महिला ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम से इनकार करने पर पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
प्रेमपुर चौकी अंतर्गत बरुआ सबलपुर निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी अनीता गर्भवती थीं। शुक्रवार को तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने फ र्रुखाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने हाथ खड़े कर दिए। रात लगभग दस बजे सौ शय्या अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन वाहन की व्यवस्था कर सौ शय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज से पहले ही अधिक रक्तस्राव के कारण मौत हो गई। कर्मचारियों ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। शनिवार सुबह परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतका के बेटी मोहिनी (7) और बेटा प्रियांशू (4) हैं। प्रमोद मजदूरी करते हैं।
वहीं निजी चिकित्सक के कर्मचारियों ने बताया कि अनीता नाम की महिला का उनके यहां उपचार नहीं किया गया। वहीं कोतवाल शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि महिला को फर्रुखाबाद रोड स्थित निजी चिकित्सक के यहां से सौ शय्या अस्पताल रेफर किया गया था।