फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   nijee aspataal mein sangrah ameen kee maut, hangaama

निजी अस्पताल में संग्रह अमीन की मौत, हंगामा

Tue, 27 Apr 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
nijee aspataal mein sangrah ameen kee maut, hangaama
कन्नौज। पाल चौराहे के निजी अस्पताल में उपचार ले रहे संग्रह अमीन की मंगलवार को मौत हो गई। परिजनों ने स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी शव को मेडिकल कालेज ले गए। यहां कागजी औपचारिकताएं पूरी कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

सदर तहसील में राजस्व संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत राजेश सिंह(59) सदर कोतवाली के हैबतपुर कटरा में रहते थे। सोमवार को सांस लेने में दिक्कत हुई। इस पर परिजनों ने पाल चौराहे के पास अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद लाभ हुआ। मंगलवार सुबह उन्होंने खाना खाया। आरोप है कि दोपहर के समय डॉक्टर की गैर मौजूदगी में कर्मचारी ने इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद हालत बिगड़ गई। स्टाफ डॉक्टर से बात कर दूसरा उपचार देता, तब तक मौत हो गई। जानकारी पर सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण पहुंच गए। यह हंगामा करने लगे। डॉक्टर की गैर मौजूदगी में कर्मचारी के इंजेक्शन लगाने को घोर लापरवाही बताया। कहा कि गलत इंजेक्शन लगने से मौत हुई है। काफी देर तक हंगामा होने पर उपजिलाधिकारी गौरव शुक्ला तहसीलदार के साथ पहुंचे। परिजनों को समझाने के बाद शव को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज ले जाया गया। यहां कागजी कोरम पूरा किया गया। इसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि अमीन बीमार रहते थे। इससे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इससे शव को उनके सुपुर्द कर दिया गया है। परिजन तहरीर देते हैं तो संबंधित अस्पताल संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक के भतीजे क्षत्रेश कुमार ने बताया कि अस्पताल के कर्मचारी की लापरवाही से चाचा की मौत हुई है। सीएमओ को शिकायती पत्र देकर जांच करा कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed