फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   nigaraanee samitiyon se baat kar sakate hain seeem, jila panchaayataraaj adhikaaree ne kiya satark

निगरानी समितियों से बात कर सकते हैं सीएम, जिला पंचायतराज अधिकारी ने किया सतर्क

Tue, 27 Apr 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
nigaraanee samitiyon se baat kar sakate hain seeem, jila panchaayataraaj adhikaaree ne  kiya satark
कन्नौज। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए ग्राम पंचायतों में निगरानी समितियों को और ज्यादा सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। डीपीआरओ (जिला पंचायतराज अधिकारी )ने समितियों को अलर्ट करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी दिन हॉटलाइन पर जुड़कर बात कर सकते हैं। इससे साफ-सफाई सहित जिम्मेदारी का सही तरीके से निर्वहन करें।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में सचिव, लेखपाल, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रोजगार सेवक, युवक, महिला मंगल दल के सदस्यों को निगरानी समिति में रखा गया है। समितियों को अपनी देखरेख में गांवों में साफ-सफाई अभियान की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा बाहर से आने वाले प्रवासियों की सूचना आशा कार्यकर्ता के माध्यम से सीएचसी, पीएचसी प्रभारी तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। इससे कि कोरोना के लक्षण होने पर जांच कराई जा सके।
विज्ञापन

डीपीआरओ जितेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार मानीटरिंग कर रहे हैं। वह किसी भी दिन निगरानी समिति से बात कर सकते हैं। समिति के सदस्य बैठक कर रूपरेखा तैयार कर लें। मंगलवार को सीएम ने बरेली में निगरानी समिति से बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed