फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   New potato gave farmers to Sanjivani

किसानों को नये आलू ने दी संजीवनी

Sat, 06 Jan 2018 12:03 AM IST
kannauj
kannauj Updated Sat, 06 Jan 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
New potato gave farmers to Sanjivani
आगरा आलू - फोटो : self
कन्नौज। लागत न निकलने से परेशान आलू किसानों को नई फसल ने संजीवनी देने का काम किया है। अभी तक कोल्ड स्टोरेज में आलू छोड़ने को मजबूर किसान अब ज्यादा दाम मिलने से खुश हैं। मंडी में नये आलू का भाव 370 से 410 रुपये पैकेट (50 किलो) तक पहुंच गया है। किसानों ने भी खुदाई तेज कर दी है।  इस बार आलू पर छाई मंदी ने किसानों की जमकर परीक्षा ली। हालत ये हुई कि 10 फीसदी से भी ज्यादा आलू किसानों ने कोल्ड स्टोरेज में हो छोड़ दिया। तर्क था कि कोल्ड का भाड़ा निकालकर अगर आलू मंडी में बेंचा भी जाता तो पैसा किसानों की जेब से ही जाता।
विज्ञापन


कोल्ड स्टोरेज संचालकों ने भी आखिर में आलू को फेंकना शुरू कर दिया। जगह-जगह आलू के ढेर नजर भी आई और स्थिति यहां तक पहुंची कि जिला प्रशासन को इस पर सख्त कदम उठाते हुए आदेश जारी करने पड़े। एसडीएम सदर शालिनी प्रभाकर ने तो सभी कोल्ड स्टोरेज संचालकों को पत्र जारी कर चेतावनी भी दी थी कि अगर आलू को सड़क या फिर बस्ती के आसपास फेंका तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसी स्थितियों में किसानों ने नई फसल से उम्मीद थी। जो पूरी भी हुई। एक माह पहले तक मिट्टी के भाव बिक रहे आलू की नये फसल तेजी से उछाल मार गई। मंडी में इस समय नये आलू की कीमत 370 से 410 रुपये पैकेट तक पहुंच गई है। भाव अच्छा मिलने के कारण किसानों ने भी खुदाई तेज कर दी है।
विज्ञापन


आलू की बड़ी मात्रा में मंडी पहुंच रहा है। कई किसान तो दाम और बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। इसी कारण उन्होंने अभी खुदाई शुरू नहीं की है। इधर, जिला उद्यान अधिकारी मनोज चतुर्वेदी ने बताया इस बार आलू का कुल रकबा 42 हजार हेक्टेयर तय किया गया था। इसमें 15 फीसदी यानि करीब 6300 हेस्टेयर में कच्ची फसल बोई गई है। जो किसानों को लिए फायदेमंद साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed