फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   New drivers, EMTs for 12 ambulances

12 एंबुलेंस के लिए नए चालक, ईएमटी

Thu, 29 Jul 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
New drivers, EMTs for 12 ambulances
साक्षात्कार लेते प्रोग्राम मैनेजर। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल का असर अभी भी जारी है। 24 ईएमटी और चालक हड़ताल से नहीं लौटे। न ही एंबुलेंस को प्रशासन के सुपुर्द किया है। इससे 12 एंबुलेंस खड़ी हो गई हैं। इन एंबुलेंस की सेवा मरीजों को देने के लिए गुरुवार को चालकों व ईएमटी का चयन किया गया। शुक्रवार को इन्हें चाबी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में संचालित 51 एंबुलेंस के चालक और ईएमटी ने मांगों को लेकर हड़ताल की थी। इससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। कई मरीज अस्पताल नहीं पहुंच सके। बुधवार शाम हड़ताल से चालक व ईएमटी वापस लौट आए। इसके बाद चालक और ईएमटी एंबुलेंस लेकर क्षेत्र में चले गए। तिर्वा व कन्नौज क्षेत्र में एंबुलेंस चालकों और ईएमटी ने सेवाएं बहाल कर दीं। छिबरामऊ में एंबुलेंस के 12 चालक और ईएमटी हड़ताल से नहीं लौटे। यहां चरमराई एंबुलेंस व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर नए चालकों और ईएमटी का चयन गुरुवार को किया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर विकास पटेल ने आसपास के जनपदों से पहुंचे चालकों और ईएमटी का साक्षात्कार लिया। इनसे एंबुलेंस चलवा कर देखी। ठीक तरह से संचालन करने पर चयन कर लिया गया। शुक्रवार को छिबरामऊ में खड़ीं 12 एंबुलेंस को इन कर्मचारियों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस व प्रशासन की मदद से इन नए कर्मचारियों से एंबुलेंस चलवाई जाएंगी। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि शासन का सख्त निर्देश है कि चालक या ईएमटी के एंबुलेंस व्यवस्था में बाधा डालने पर उसके खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में एंबुलेंस की स्थिति
जिले में 51 एंबुलेंस संचालित हैं। इनमें 24 एंबुलेंस 108 नंबर, 23 एंबुलेंस 102 नंबर के अलावा चार एएलएस की हैं। इन सभी को ठेका कर्मचारी ही संचालित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed