फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Nephew shoots Tau with license gun

भतीजे ने लाइसेंसी बंदूक से ताऊ को मारी गोली

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
Nephew shoots Tau with license gun
भतीजे ने लाइसेंसी बंदूक से ताऊ को मारी गोली संवाद न्यूज़ एजेंसी कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव चौरा चांदपुर में भतीजे ने लाइसेंसी बंदूक से अपने ताऊ को गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ताऊ को जिला अस्पताल भर्ती कराया। हालत गंभीर देख कर चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया है। आरोपी भतीजा फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। चौरा चांदपुर निवासी नारायण पुत्र गंगाराम शराब के नशे में अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर दरवाजे पर आ गया। जब ताऊ नन्हे सिंह( 65) पुत्र करन सिंह ने विरोध किया तो वह भड़क गया। गाली गलौज करते हुए सीधा फायर कर दिया। गोली ताऊ नन्हे सिंह के कमर में लगी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल नन्हे सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया हालत गंभीर देख कर चिकित्सकों हैलट कानपुर भेज दिया है। आरोपी नारायण मौके से फरार हो गया। सदर कोतवाल नागेंद्र सिंह पाठक ने बताया आरोपी नारायण ने अपने ताऊ को गोली मार दी है। वह घायल हैं। हालांकि उनका कहना था कि इस गोलीकांड के लिए किसी को दोषी मानते हुए उस पर कार्यवाही ना की जाए। पर अपराध हुआ है इसलिए पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed