{"_id":"596277734f1c1bed058b4624","slug":"neet-to-the-reduction-in-ten-records-in-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट के 18 में दस के अभिलेखों में निकली कमी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट के 18 में दस के अभिलेखों में निकली कमी
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के प्रशासनिक भवन में नीट अभ्यर्थी के शैक्षिक अभिलेखों की जांच पड़ताल करते डाक्टर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय मेडिकल कालेज के प्रशासनिक भवन में रविवार को नीट अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों की ऑनलाइन जांच पड़ताल हुई। पहले दिन 18 अभ्यर्थियों में आठ को क्लीनचिट दी गई, दस के अभिलेखों कमी निकलने पर उन्हें वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
नीट अभ्यथियों के प्रपत्रों की जांच-पड़ताल के लिए फार्माकोलाजी के सहायक प्रोफेसर डा. वीरेंद्र कुशवाहा की अध्यक्षता में गठित की गई टीम में पैथोलाजी के डा. एसके ध्रुव, डा. कुलदीप, डा. प्रदीप खार्या की टीम ने एक-एक करके अभ्यर्थियों को बुलाया। सभी के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के अंकपत्र, प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, मूल निवास प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वोटर आईडी का आनलाइन सत्यापन किया।
विज्ञापन
प्रपत्र जांच कमेटी के नोडल अधिकारी डा.प्रदीप खार्या ने बताया कि रविवार को कुल 18 अभ्यर्थी अपने परिजनों के साथ आए थे। इनमे 10 अभ्यर्थियों के पास कुछ न कुछ शैक्षिक अभिलेख कम निकले। जिस वजह से उनको फिर से बुलाया गया है। आठ अभ्यर्थियों के अभिलेखों की आनलाइन जांच-पड़ताल कर क्लीन चिट देते हुए कालेज की ओर से अभिलेख सही पाए जाने की रसीद दी गई। उन्होंने बताया कि नीट काउंसलिंग के लिए प्रदेश के पंद्रह सरकारी मेडिकल कालेजों में शैक्षिक अभिलेखों की जांच-पड़ताल की जा रही है। राजकीय मेडिकल कालेज कन्नौज को पहली बार नीट काउंसलिंग के लिए शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि अभिलेखों की जांच-पड़ताल के लिए दो दिन का समय और बढ़ा दिया गया है। अब अभिलेखों की जांच-पड़ताल का काम 13 जुलाई तक चलेगा।
विज्ञापन
जेआर व एसआर के लिए इंटरव्यू आज
तिर्वा (ब्यूरो)। राजकीय मेडिकल कालेज में जूनियर व सीनियर रेजीडेंट चिकित्सकों की भर्ती के लिए सोमवार की सुबह दस बजे से वाक इन इन्टरव्यू का आयोजन होगा। प्राचार्य कक्ष में इंटरव्यू के जरिए जूनियर व सीनियर रेजीडेंट चिकित्सकों की संविदा पर भर्ती की जाएगी। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया ने बताया कि साक्षात्कार प्रक्रिया में वह खुद मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सीएमएस डा. दिलीप सिंह व सर्जन डा. आईए अंसारी आने वाले चिकित्सकों का साक्षात्कार लेंगे।
चार माह से जूनियर डाक्टरों को नहीं मिला वेतन
तिर्वा (ब्यूरो)। मेडिकल कालेज में मौजूद जेआर व एसआर को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है। इस वजह से संविदा पर काम कर रहे डाक्टरों में काफी नाराजगी है। एक पखवारे पहले समस्या को प्राचार्य के समक्ष रखा गया था। तब प्राचार्य ने दस जुलाई तक वेतन देने का आश्वासन दिया था। मामले में प्राचार्य डा. मारतोलिया ने बताया कि वेतन भुगतान के लिए जो बिल भेजा गया, उसमें कुछ तकनीकी कमी आ गई थी। जिस वजह से भुगतान नहीं हुआ। पुन: संशोधन कर वेतन बिल भेजा गया है। जल्द ही भुगतान मिल जाएगा।