फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Neelu ran away in film style as soon as he came out of jail

Kannauj News: जेल से बाहर आते ही फिल्मी अंदाज में भाग गया नीलू

Sun, 29 Sep 2024 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Neelu ran away in film style as soon as he came out of jail
कन्नौज। जमानत पर जेल से बाहर आते ही किशोरी दुष्कर्म कांड का सहआरोपी नीलू यादव पुलिस को चकमा देकर फिर फरार हो गया। जेल से छूटने के बाद वह गाड़ियां बदलकर फिल्मी अंदाज में भाग गया। बाद में पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो नीलू के पास जिला जेल चौकी इंचार्ज सादे कपड़ों में खड़े दिखाई दिए।
विज्ञापन

किशोरी दुष्कर्म कांड में साक्ष्यों से छेड़छाड़ के आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख नीलू यादव को शुक्रवार की देर शाम जिला कारागार से रिहा कर दिया गया था। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की भनक लगते ही वह चकमा देकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जेल से बाहर निकलते ही एक किलोमीटर के दायरे में उसके समर्थक वाहनों के साथ खड़े थे। बाहर आने के बाद वह एक स्कूटी पर सवार होकर निकला और एक किलोमीटर आगे जाने के बाद कार में बैठ गया। थोड़ी दूर चलने के बाद वह दूसरी कार में सवार हो गया। नीलू जिस वक्त जेल से बाहर निकला, तो उसके कई समर्थक वहां खड़े थे। थोड़ी देर बाद पुलिस की एक गाड़ी जेल के गेट तक गई और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया, तो नीलू के समर्थकों के साथ जिला जेल चौकी प्रभारी किशनवीर सिंह भी खड़े दिखाई दिए। चौकी प्रभारी को गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के बारे में जानकारी थी, इसके बाद भी उन्होंने नीलू को पकड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। रात भर पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश देती रही, लेकिन उसका पता नहीं चला। इस मामले में पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर सदर कोतवाली में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


इनसेट
सोमवार को पॉक्सो कोर्ट में नीलू की पेशी
किशोरी दुष्कर्म कांड में सोमवार को पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई होगी, जिसमें मुख्य आरोपी नवाब सिंह यादव, सह आरोपी नीलू यादव और पीड़िता की बुआ की पेशी होनी है। पुलिस इसी इंतजार में है कि सोमवार को नीलू कोर्ट में तारीख पर जरूर आएगा, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यदि वह पेशी में नहीं आता है तो उसके खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी किया जाएगा, जिसके आधार पर पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित होने के कारण नीलू यादव की तलाश की जा रही है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, जल्द ही उसे फिर से गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
- अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed