{"_id":"59e79a6f4f1c1b98678b6624","slug":"near-the-festival-the-odf-team-not-received-honorarium","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार नजदीक, ओडीएफ टीम को नहीं मिला मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार नजदीक, ओडीएफ टीम को नहीं मिला मानदेय
kannauj
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलिकपुर। दिवाली का त्योहार नजदीक है और ओडीएफ टीम के सदस्य तीन माह से मानदेय के भुगतान के लिए ब्लॉक के चक्कर लगा रहे हैं।
एडीओ का कहना है कि ग्राम पंचायत में तैनात कोआर्डिनेटर की लापरवाही से भुगतान होने में विलंब हुआ है। वह जल्द समस्या दूर कराएंगे।
तालग्राम विकास खंड की ग्राम पंचायतों में ओडीएफ के तहत जागरूकता फैलाने के लिए टीमों को लगाया गया था। एक टीम में पांच सदस्यों को तैनात किया गया था। प्रत्येक सदस्य को 230 रुपये रोजाना के हिसाब से भुगतान किया जाना था।
लेकिन ब्लॉक में तैनात दो टीमों के 10 सदस्यों को तीन माह से मानदेय का भुगतान ही नहीं किया गया। टीम के सदस्य गौतम सिंह, अवधेश कुमार, विनीता, सत्यभामा, कल्लू, सुरजीत सिंह, रघुवीर, अभिजीत, रामश्री ने बताया कि तीन माह से वह लोग भुगतान के लिए ब्लॉक के चक्कर लगा रहे हैं। अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
दिवाली का त्योहार नजदीक है। बकाये का भुगतान नहीं हुआ तो त्योहार कैसे मनाएंगे। इस बाबत एडीओ सेवाराम ने बताया कि ग्राम पंचायत में तैनात कोआर्डिनेटर की लापरवाही से समस्या आई है। उन्होंने कार्य दिवसों की जानकारी नहीं दी, इससे चेक जारी नहीं हो सके। जल्द ही वह टीम के सदस्यों को भुगतान कराएंगे।