फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   navaraatr par tees pheesadee uchhala oto mobail baajaar

नवरात्र पर तीस फीसदी उछला ऑटो मोबाइल बाजार

Tue, 08 Oct 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
navaraatr par tees pheesadee uchhala oto mobail baajaar
एमएल मोटर्स पर बाइक खरीदते लोग। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। मंदी के दौर से गुजर रहे ऑटो मोबाइल बाजार में त्योहारी सीजन में उछाल आने लगा है। एजेंसी का खर्च निकालने को जूझ रहे संचालकों ने नवरात्र पर पिछले साल की अपेक्षा तीस फीसदी वाहनों की बिक्री कर राहत की सांस ली है। नवरात्र के दिनों में तीस फीसदी से अधिक वाहनों की बिक्री ने रिकार्ड कायम किया है। बाइकों के साथ ही कारों की भी ब्रिकी हुई। कारों व बाइकों की बुकिंग भी हुई हैं। बिक्री व बुकिंग का यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 25 फीसदी अधिक रहा है। दीपावली व धनतेरस पर बिक्री और ज्यादा होने के आसार हैं।
विज्ञापन

आम दिनों में महेंद्रा एंड महेंद्रा की गाड़ियों की बिक्री का औसत प्रतिदिन तकरीबन एक का था। नवरात्र पर 22 वाहनों की बिक्री हुई। वहीं हुंडई समेत अन्य वाहनों की बिक्री में इजाफा हुआ है। लोगों ने बुकिंग भी कराई हैं। मारुति सुजुकी ने भी रिकार्ड कायम किया है। यहां कारों की बिक्री मंदी के दिनों की तुलना में बेहतर रही है। सहालग में बिक्री बढ़ने की संभावना है। यही हाल बाइकों का है। टीवीएस एजेंसी पर पहले 10 से 11 बाइकों का आंकड़ा पार नहीं हो रहा था। नवरात्र पर 51 बाइकें बेची गईं। यह हाल हांडा व हीरो की बाइकों का रहा। इनकी भी खूब बिक्री हुई है। एजेंसी संचालकों को धनतेरस, दीपावली व सहालग में बंपर बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन

नवरात्र में वाहनाें की बिक्री ठीक हुई है। अब धनतेरस ,दीपावली व सहालग पर उम्मीद टिकी है। जिले में वाहनों की खरीद आलू के भाव पर निर्भर करती है। भाव ठीक रहे तो बाजार में रौनक बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रत्यूष पाठक, बाइक एजेंसी संचालक।
त्योहारी सीजन बाजार में रौनक लौटाएगा। यह नवरात्र पर्व पर हुई बाइकों की बिक्री ने साबित कर दिया है। आगे आने वाले पर्वों व सहालग पर भी बिक्री की उम्मीद है। इसको लेकर एजेंसी तैयार हैं।
श्याम दीक्षित, हीरो एजेंसी संचालक।
मंदी के दौर से जूझ रहे बाजार में रौनक लौट आई है। नवरात्र पर वाहनों की बिक्री के मुताबिक अगले त्योहारों पर पिछले साल का रिकार्ड टूट सकता है। नौ दिनों में वाहनों की बिक्री ने पिछले साल के आंकड़े को पार कर लिया है।

-राहुल मिश्रा, हांडा, एजेंसी मालिक
नवरात्र ने ऑटो मोबाइल बाजार को संजीवनी दी है। महेंद्रा एंड महेंद्रा के वाहनों की बिक्री का पिछले साल का रिकार्ड टूटा है। पिछले साल की अपेक्षा 30 से 40 फीसदी वाहनों की ज्यादा बिक्री हुई है।
-अखिलेश अग्निहोत्री, डीलर राजेंद्रा मोटर्स, महेंद्रा एंड महेंद्रा कार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed