{"_id":"5a4bd41f4f1c1bd1178b480f","slug":"nausea-freezing","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड में ठिठुरती मिली नवजात बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड में ठिठुरती मिली नवजात बच्ची
kannauj
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में नवजात को देखते चिकित्सक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। दुनिया में आते ही एक नवजात को शायद लड़की होने की कीमत चुकानी पड़ गई। पैदा होने के कुछ ही घंटों बाद उसे तालाब के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। कड़ाके की ठंड में बिलख रही बच्ची की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद आशा ज्योति केंद्र पुलिस चौकी प्रभारी ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया।
घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की है। तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव हरिहरपुर के पास तालाब के किनारे ग्रामीणों ने एक नवजात बच्ची को बिलखते देखा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव में रहने वाली राम जानकी पत्नी आशीष ने बच्ची को गोद में उठाकर तिर्वा पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक महादेव प्रसाद तत्काल उसे आशा ज्योति केंद्र ले गए। चौकी प्रभारी कंचन लता शुक्ला ने नवजात बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में रखा है। प्रभारी सीएमएस डा. यूसी चतुर्वेदी ने बताया कि बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है। उसका वजन सवा दो किलो है। नाल कटी होने के साथ क्लिप लगी हुई थी। इससे किसी अस्पताल में 24 घंटे पूर्व जन्म होने की उम्मीद जताई गई है। जिला अस्पताल में रामजानकी समेत कई महिलाओं ने बच्ची को गोद लेने के लिए अधिकारियों से इच्छा जताई है।
दाई द्वारा प्रसव कराने का शक
कन्नौज। नवजात को जन्म देने वाली कोई अविवाहित युवती है, या फिर बेटी होने पर उसे फेंका गया है। तिर्वा पुलिस ने इसकी जांच शुरू की है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कस्बे में फतेहपुर निवासी एक महिला अवैध ढंग से प्रसव कराने का धंधा करती है। वह छह माह पूर्व अवैध ढंग से प्रसव कराने के मामले में जेल जा चुकी है। कोतवाल अमर पाल सिंह ने बताया कि नवजात के नाल में लगी क्लिप के आधार पर छानबीन की जा रही है। जिले के सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में पिछले दो दिन में जन्म लेने बच्चों के बारे में जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।