{"_id":"6197f3201d9b47392c2cc5d0","slug":"nation-s-love-is-awakened-by-vande-mataram-and-national-anthem-national-consciousness-leaves-for-chariot-tour-with-bharat-mata-s-aarti-kannauj-news-knp664971631","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंदेमातरम और राष्ट्रगान से जागृत होता राष्ट्रप्रेम, भारत माता की आरती के साथ राष्ट्र चेतना रथ भ्रमण के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंदेमातरम और राष्ट्रगान से जागृत होता राष्ट्रप्रेम, भारत माता की आरती के साथ राष्ट्र चेतना रथ भ्रमण के लिए रवाना
विज्ञापन
भारत माता की आरती में शामिल छात्राएं और लोग।
- फोटो : CHIBRAMAU
कन्नौज । आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव आयोजन समिति की ओर से जिले में आयोजन हुआ। शहर में माता फूलमती देवी मंदिर और छिबरामऊ में हीरालाल वीएन इंटर कालेज से भारत माता एवं वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की आरती के बाद चेतना रथ को भ्रमण के लिए रवाना किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने कहा कि बच्चों को राष्ट्रभक्तों व बलिदानियों के इतिहास से भी परिचित कराना होगा। वंदेमातरम और राष्ट्रगान से राष्ट्रप्रेम जागृत होता है।
शहर के माता फूलमती देवी मंदिर में महोत्सव मनाया गया। इस दौरान परिसर को सजाया गया। छिबरामऊ के हीरालाल वीएन इंटर कालेज में एक हजार एक दीपकों की दूधिया रोशनी से हीरालाल कालेज का मैदान जगमगा उठा। गैलेक्सी पब्लिक स्कूल व सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं ने परिसर में देश भक्ति से ओतप्रोत रंगोली तैयार कीं। दीपकों की रोशनी से सजी रंगोली लोगों में देश भक्ति का जज्बा पैदा कर रही थीं। देर शाम वंदेमातरम व राष्ट्रगान का सामूहिक गान हुआ। रमई दुबे ने ऐ मेरे वतन के लोगों व ऐ मेरे प्यारे वतन गीत प्रस्तुत किया। लोगों ने भारत माता व वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की आरती उतारकर चेतना रथ को रवाना किया।
अमृत महोत्सव समिति के जिला संयोजक शशिकांत शुक्ला ने भारतीय संस्कृति को अपनाने पर बल दिया। इससे पहले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. जुगुल किशोर सक्सेना के पुत्र राजेश सक्सेना, पुत्रवधू विभारानी सक्सेना व कविता सक्सेना समेत आजादी के सिपाहियों के परिजन रमेश राठौर, अभय प्रताप सिसौदिया, गोपीनाथ शर्मा, जगचंद्र, माधुरी गुप्ता, जेपी त्रिपाठी व अभय यादव को सम्मानित किया गया। इस मौके पर चेयरमैन राजीव दुबे, इंदिरा दुबे, भारत सिंह वर्मा, ओमप्रकाश शुक्ला अज्ञात, आलोक गुप्ता उर्फ टिल्लू, अनुज गुप्ता उर्फ जॉनी, रजनीश दुबे, डॉ. आरएन राय, उमाशंकर दुबे, प्रशांतानंद तिवारी उर्फ चंदन, शोभा दुबे, मीरा वर्मा, संध्या त्रिपाठी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
16 दिसंबर तक गांवों का भ्रमण करेगा चेतना रथ
अमृत महोत्सव समिति के जिला संयोजक शशिकांत शुक्ला ने बताया कि 16 दिसंबर तक चेतना रथ इलाके के विभिन्न गांवों का भ्रमण करेगा। गांवों में भारत माता की आरती के साथ राष्ट्रगान व वंदेमातरम के सामूहिक गान के साथ आजादी के वीर बलिदानियों की गाथा सुनाई जाएगी।