फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   nakalachiyon par teesaree aankh se najar rakhega yoopee bord

नकलचियों पर तीसरी आंख से नजर रखेगा यूपी बोर्ड

Mon, 14 Oct 2019 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
nakalachiyon par teesaree aankh se najar rakhega yoopee bord
कन्नौज। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड ने वर्ष 2020 में होने वाली हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा में नकलचियों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है। नकलचियों पर निगाह रखने के लिए इस पर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। यूपी बोर्ड नकलचियों पर तीसरी आंख से नजर रखेगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव मीना श्रीवास्तव ने प्रत्येक विद्यालय को फ ोर जी कनेक्शन व राउटर लगवाने के निर्देश दिए हैं। इससे परीक्षा की प्रयागराज से मानीटरिंग की जा सकेगी। डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। गड़बड़ी दिखने पर उड़नदस्ते को फोर्स के साथ भेजा जाएगा।
विज्ञापन

नकल रोकने के लिए पिछले वर्षों में केंद्रों पर वाइस रिकार्डर सहित सीसीटीवी कैमरों का इंतजाम किया गया था। इसके बावजूद कुछ विद्यालयों में नकल के मामले सामने आए थे। कम संसाधनों से सभी परीक्षा केंद्रों, खासतौर पर देहात इलाकों में उड़नदस्ता टीमों का पहुंचना संभव नहीं हो पाता है। तमाम केंद्राें पर अधिकारियों की टीमें पूरी परीक्षा में निरीक्षण के लिए नहीं पहुंच पाती हैं। नई व्यवस्था से सभी परीक्षा केंद्रों पर निगाह रखी जा सकेगी। डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव ने सभी विद्यालयों में फोर जी कनेक्शन के साथ राउटर लगवाने के निर्देश जारी किए हैं। प्रयागराज बोर्ड से परीक्षा के दौरान किसी भी विद्यालय का ऑनलाइन निरीक्षण किया जाएगा। कार्यालय में भी एक कंट्रोल रूम स्थापित होगा। यहां पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर केंद्रों पर चल रही परीक्षा को देखा जाएगा। गड़बड़ी मिलने पर तत्काल पहुंचकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सात विद्यालयों में है फोर जी कनेक्शन व राउटर
जिले में हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के करीब 349 माध्यमिक विद्यालय हैं। सभी में वाइस रिकार्डर सहित सीसीटीवी कैमरे कमरों के अलावा मुख्य गेट पर लगे हैं। फोर जी कनेक्शन के साथ राउटर कुछ ही विद्यालयों में हैं। तिर्वा के महेंद्र नीलम इंटर कालेज, गंगा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिबरामऊ, चौधरी विजय इंद्र सिंह इंटर कालेज गुरसहायगंज, बिट्टी देवी इंटर कालेज उदैतापुर में यह व्यवस्था पहले से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल 83 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा
वर्ष 2019 में जिले में 83 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। वर्ष 2020 में होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए 349 विद्यालयों से संसाधनों की ऑनलाइन सूचना मांगी गई है। डीआईओएस कार्यालय को सभी विद्यालयों की जांच कराकर 15 अक्तूबर तक रिपोर्ट भेजनी है। इसके बाद बोर्ड परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed