फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   naatee-pote vaale vyakti ne yuvatee se kee dushkarm kee koshish

नाती-पोते वाले व्यक्ति ने युवती से की दुष्कर्म की कोशिश

Thu, 24 Dec 2020 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
naatee-pote vaale vyakti ne yuvatee se kee dushkarm kee koshish
कन्नौज। नाती-पोते वाले एक शख्स ने युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। चीख मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर आरोपी भाग निकला। वारदात के बाद आरोपी के बेटे ने पीड़िता के घर जाकर धमकी दी। एसपी की फटकार के बाद थाना पुलिस ने आरोपी के बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

ठठिया क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 21 वर्षीय युवती मंगलवार दोपहर चक्की से आटा लेकर घर लौट रही थी। युवती का आरोप है कि इस दौरान इनायतपुर निवासी 52 वर्षीय कल्लू तिवारी ने रोक लिया। उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। चीख सुनकर कुछ लोग जुटे तो आरोपी भाग निकला। वारदात के बाद आरोपी कल्लू का बेटा अंजुम तिवारी घर आ पहुंचा। मुझे व मां को कानूनी कार्रवाई करने पर धमकी दी। इधर, मामले की जानकारी होने पर एसपी प्रशांत वर्मा ने ठठिया थाना प्रभारी राजकुमार सिंह और जिम्मेदार उप निरीक्षकों को फटकार लगा दी। इसके बाद ठठिया थाना पुलिस ने आरोपी कल्लू के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज की। धमकी देने वाले बेटे अंजुम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के दो बेटे हैं। एक बेटे और दो बेटियों की शादी हो चुकी है। नाती और पोते होने के बाद भी उसने ऐसी घटना को अंजाम दिया है। जल्द फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed