{"_id":"60bfacff8ebc3e8168091cef","slug":"naamaankan-nirast-hone-par-kiya-pradarshan-edeeo-panchaayat-ke-phon-par-pahunchee-pulis-hangaama-karane-vaalon-ko-kaaryaalay-se-nikaala-kannauj-news-knp63300410","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन निरस्त होने पर किया प्रदर्शन, एडीओ पंचायत के फोन पर पहुंची पुलिस, हंगामा करने वालों को कार्यालय से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन निरस्त होने पर किया प्रदर्शन, एडीओ पंचायत के फोन पर पहुंची पुलिस, हंगामा करने वालों को कार्यालय से निकाला
विज्ञापन
हसेरन(कन्नौज)। विकास खंड में ग्राम पंचायत सदस्य पद के नामांकन निरस्त होने पर उम्मीदवारों और इनके समर्थकों में आक्रोश बढ़ गया। यह कार्यालय में घुस गए। इन्हें पुलिस ने बाहर निकाला। इन्होंने ब्लाक परिसर के बाहर प्रदर्शन भी किया। उम्मीदवारों का कहना था कि वह इस नाइंसाफी के लिए न्यायालय में जाएंगे।
विकास खंड में ग्राम पंचायत सदस्यों के 264 पदों पर 295 नामांकन हुए थे। इनमें कई के नामांकन निरस्त कर दिए गए। इससे उम्मीदवार और इनके समर्थक भड़क गए। यह विकास खंड कार्यालय में घुस गए। नामांकन निरस्त करने को लेकर हंगामा करने लगे। इनका कहना था कि इस चुनाव में लोकतांत्रिक व्यवस्था की हत्या की गई है। वह इसके खिलाफ न्यायालय में जाएंगे। ब्लाक परिसर में घुसे उम्मीदवारों और समर्थकों की जानकारी पर एडीओ पंचायत संदीप शर्मा ने पुलिस को फोन कर दिया। इससे पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने इन्हें परिसर से बाहर निकाल दिया। उम्म्ीदवारों और समर्थकों का आरोप है कि बिना किसी कारण पर्चे निरस्त किए गए हैं। इसका समाधान न हुआ तो वह डीएम के यहां अनशन करेंगे।
इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, गोरेलाल, रामनरेश, दयाराम, अमर सिंह, विकास राजपूत, जोगेंद्र सिंह बरौली, सर्वेश कुमार दलेलपुरवा, बेचेलाल वर्मा सहित कई ग्रामीण रहे।