फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   naam me gadbadi

मंडी सभापति, उप सभापति के चुनाव की अंतिम सूची में एक सैकड़ा मतदाताओं के नाम गायब

Fri, 13 Sep 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
naam me gadbadi
कन्नौज। मंडी समितियों के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अंतिम सूची का प्रकाशन 16 सितंबर को किया जाएगा। इस सूची में पहले की अपेक्षा कई मतदाता मताधिकार से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन

मंडी समितियों के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अंतिम सूची के प्रकाशन की तिथि निर्धारित कर दी गई है। अक्तूबर माह में सभापति व उप सभापति के अलावा सदस्यों के लिए मतदान होगा। शासन से अभी मतदान की तिथि घोषित नहीं की गई है। मंडी समिति में बाबू देवेंद्र निगम ने गुरुवार को अंतिम सूची कोे तैयार किया। उन्होंने बताया कि पहले की सूची में 379 मतदाता थे। सूची में 200 सीमांत किसान, 42 लघु किसान, 35 वृहद किसान, 101 थोक व्यापारी और एक आढ़ती को शामिल किया गया था। अंतिम सूची में इनमें से कई मतदाता शामिल नहीं हैं। इसमें 20-20 व्यापारी, 90 किसान व एक आढ़ती को जगह दी गई है। सीमित मतदाता ही वोट डालेंगे। अंतिम सूची का प्रकाशन कर शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद चुनावी प्रक्रिया को तेज कर दिया जाएगा। वहीं अंतिम सूची में नाम काटे जाने की जानकारी पर किसान मंडी समिति में नाम जुड़वाने के लिए पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed