फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   NA

Kannauj News: समाधान दिवस में आश्वासन की घुट्टी

Sat, 04 Feb 2023 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
NA
-185 शिकायतों में सिर्फ 16 का ही हो सका निस्तारण, बाकी को आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छिबरामऊ। फरवरी महीने के पहले समाधान दिवस में फरियादी तो बड़ी संख्या में पहुंचे। उनकी शिकायत भी सुनी गई पर निस्तारण गिनती के हुए। 185 शिकायतों में 16 का ही मौके पर निस्तारण हुआ। अन्य को निस्तारण का आश्वासन दिया गया। संबंधित अफसरों को शिकायत सौंपकर उसका निस्तारण करने को कहा गया।
समाधान दिवस के दौरान डीएम शुभ्रांत शुक्ला ने साफ शब्दों में कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें। शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के प्रति शासन संवेदनशील है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। भूमि विवादों को गंभीरता से लेकर थाना दिवस में लेखपाल, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार व पुलिस टीम मौके पर जाकर निपटाएं। शिकायतों का फर्जी निस्तारण न किया जाए। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने शिकायतों के निस्तारण के लिए सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए। तहसीलदार अनिल कुमार सरोज ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व की 92, पुलिस की 34, विकास की 24, विद्युत की दस, पूर्ति की पांच, चकबंदी की छह, नगर पालिका की चार, डीपीआरओ की तीन, समाज कल्याण, कृषि अधिकारी की दो-दो, बैंक, उद्यान, एआरएम परिवहन व रजिस्ट्रार की एक-एक सहित 185 शिकायतें आईं। इस दौरान एसडीएम अशोक कुमार, सीओ दीपक दुबे, सीएमओ डा. विनोद कुमार, कोतवाल संतोष कुमार कुशवाहा सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------
इनसेट.... 04सीएचबीपी59: मामले की जानकारी देता पूर्व सैनिक। संवाद
फौजी को धमका रहे दबंग नार्बल रोड निवासी अवनीश कुमार पुत्र कैलाश चंद्र ने बताया कि वह भारतीय थल सेना में रहते हुए देश की सेवा कर चुका है। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सुरवारी निवासी अमर सिंह को उसने बीस हजार रुपए उधार दिए थे। मांगने पर उसने अपने साथियों सहित उसे व उसके पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसकी रिपोर्ट उसने दर्ज कराई थी। अब आरोपी रिपोर्ट वापस लेने का दबाब बनाकर उसे जान से मारने की धमकियां दे रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट.... 04सीएचबीपी60: तहसील में मौजूद मां बेटी। संवाद

न्याय के लिए मां के साथ भटक रही नाबालिग
डीएम के आदेश के बाबजूद भी 11 वर्षीय नाबालिग बेटी मां के साथ न्याय पाने के लिए भटक रही है। संपूर्ण समाधान दिवस में पीड़ित श्वेता व मां कुंती ने बताया कि ग्राम नगला बरी स्थित उसके मकान व जमीन पर लोग कब्जा किए हुए हैं। डीएम के आदेश के बाद भी वह एक साल से न्याय के लिए भटक रही है। वह असहाय व बेसहारा है, उसके पति की मौत हो चुकी है।
------------------
इनसेट... 04सीएचबीपी61: जानकारी देता दिव्यांग देवेंद्र कुमार। संवाद

तीन साल पहले किया आवेदन, नहीं मिली पेंशन
ग्राम भगवंतपुर जाफराबाद निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि तीन साल पहले उसने दिव्यांग पेंशन के लिए आवेदन किया था। अब वह समाज कल्याण विभाग के चक्कर लगा रहा है। कई बार शिकायत की लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
----------------
एक सप्ताह में नाबालिग को बरामद करें चैकी इंचार्ज
संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे सिकंदरपुर क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने एसपी से शिकायत की कि उसकी नाबालिग बेटी को ग्राम हयात नगर निवासी अरुण उर्फ हैपी भगा ले गया। उसकी मदद भाई उमेश उर्फ गोलू, पिता विरजू, मां लक्ष्मी देवी व बहन सोनम ने की है। उक्त लोग उसकी बेटी के साथ कोई अनहोनी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने न तो अभी तक उनकी बेटी को बरामद किया है और न ही आरोपियों को गिरफ्तार। शिकायत सुन एसपी भड़क गए और चैकी इंचार्ज को एक सप्ताह के अंदर नाबालिग को बरामद करने के निर्देश दिए। एक सप्ताह में नाबालिग के न मिलने पर कोतवाल को मामले की विवेचना करने के निर्देश दिए गए।
------------------------------------------------------
जमीन पर कब्जा हटाने की लगाई गुहार
कन्नौज। तहसील सदर सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों से शौचालय, जमीन का पट्टा मांगने की गुहार लगाई गई। साथ ही साथ ही जमीन पर कब्जे के मामले भी आए। शनिवार को एडीएम गजेंद्र कुमार व एएसपी डॉ. अरविंद कुमार ने शिकायतें सुनीं।
ब्लॉक सदर क्षेत्र के गांव अड़ंगापुर निवासी आशा ने बताया कि अब तक उसे शौचालय नहीं मिला है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण से शौचालय की मांग की है। इसी गांव की रचना ने भी शौचालय दिलाने मांग की है। तिलपई डिगसरा निवासी सोनतारा ने कहा है कि वह भूमिहीन है और उसे आवास के लिए पट्टा दिया जाए। सठियापुर निवासी टिंकू वर्मा ने बताया कि रामनरायन कठेरिया के मकान से लेकर सियाराम वर्मा तक सीसी मार्ग न होने से पानी भरा रहता है। जगह-जगह गड्ढे होने से दिक्कतें हैं।तहसीलदार रामशंकर ने बताया कि कुल 92 शिकायतें आईं, जिसमें नौ का निस्तारण मौके पर हुआ।

-----------------
ट्रैक्टर दिखाकर अपात्र करने का आरोप टिड़ियापुर गांव निवासी आशा देवी ने आरोप लगाया है कि प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी व रोजगार सेवा अपात्रों से धन लेकर आवास दे रहे हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी ने कच्चे घर की दो बार जांच करने के बाद भी उसके पास ट्रैक्टर दिखाकर अपात्र घोषित कर दिया है। जबकि अपात्रों के खातों में पहली किस्त के 40 हजार रुपये भेजे जा चुके हैं।
--------------------------------------------------
फोट :24- तिर्वा समाधान दिवस में शिकायत सुनते सीडीओ आरएन सिंह
तिर्वा में 84 शिकायतों में से दो का समाधान
तिर्वा। तहसील सभागार में की अध्यक्षता सीडीओ आरएन सिंह ने की। आए फरियादियों ने समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। दिवस सबसे अधिक समस्याएं राजस्व संबंधित आई। कुल 84 शिकायती प्रार्थनापत्र आए। जिसमें से सिर्फ दो का ही निस्तारण किया जा सका। बाकी सभी को आश्वासन दिया गया। इस मौके पर एसडीएम उमाकांत तिवारी, सीओ शिव प्रताप सिंह, तहसीलदार नवनीता राय समेत अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहें।
--------------------------------------------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed