{"_id":"6488ade3bdef1ad7d602ef80","slug":"municipality-will-provide-land-for-kendriya-vidyalaya-kannauj-news-c-12-1-285420-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन मुहैया कराएगी पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन मुहैया कराएगी पालिका
Tue, 13 Jun 2023 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। नगर पालिका परिषद कन्नौज की पहली बोर्ड बैठक में शहर के चौतरफा विकास का खाका तैयार किया गया है। इसके तहत शहर में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए निशुल्क जमीन मुहैया कराने और ऑटो-टेंपो स्टैंड के लिए जमीन चयनित करने का खाका बना है। इसके अलावा शहर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगवाने का भी खाका तैयार किया गया है। नगर पालिकाध्यक्ष को 5.21 करोड़ रुपये का वित्तीय अधिकार दिया गया है।
नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक का आयोजन पालिका कार्यालय में हुआ। पालिकाध्यक्ष कौसर जहां अंसारी की मौजूदगी में हुई बैठक में ज्यादा जोर शहर के विकास पर रहा। इस दौरान वाटर सप्लाई, साफ-सफाई को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। नगर की सीमा के सभी क्षेत्र में विकास कार्य करवाने का खाका बना। प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से कराए जाने वाले कार्यों पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा शहर में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए निशुल्क जमीन देने पर भी चर्चा की गई। टैक्सी व टेंपो स्टैंड के लिए पार्किंग स्थल चयन किए जाने पर मंथन हुआ। 14वें वित्त आयोग से सरकारी प्राइमरी स्कूल का मिशन कायाकल्प की मदद से रख-रखाव वित्तीय वर्ष 2023-24 के आव-व्यय का अनुमोदन के साथ ही नगर पालिका के मीटिंग हॉल की रंगाई-पुताई कराने और फर्नीचर और आवश्यक सुविधाओं पर भी चर्चा हुई। इस दौरान नजूल व सरकारी जमीन को चिन्हित कर उसे खाली कराने की भी चर्चा हुई। बैठक का संचालन ईओ नीलम चौधरी ने किय। पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी रईस अहमद अंसारी भी बैठक में मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- --
सभासदों ने रखे सुझाव
बैठक के दौरान सभासदों ने भी अपने-अपने सुझाव रखे। वार्ड 23 के सभासद मुस्तेहसन ने ऐतिहासिक स्थलों व नगर क मुख्य मार्ग की पहचान के लिए सांकेतिक बोर्ड लगाने की मांग रखी। वार्ड 22 से सभासद प्रभात बाजपेई ने मां फूलमती देवी मंदिर से शेखपुरा मोहल्ले तक बड़ा बाजार के रोड का पैच वर्क कराने का सुझाव दिया। वार्ड 20 के सभासद सुधांशु पाठक ने तलैया चौकी के पास सार्वजनिक शौचालय बनवाने का सुझाव दिया। बोर्ड बैठक में 25 में से 24 सभासद शामिल हुए। एक सभासद नावेद परिवारिक कार्यक्रम से शामिल नहीं हो सके।