{"_id":"63c04a9d1b2ac468fa46df86","slug":"municipality-will-monitor-four-dhabas-kannauj-news-knp7385039101","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: चार ढाबों की मॉनीटरिंग करेगा नगर पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: चार ढाबों की मॉनीटरिंग करेगा नगर पालिका
विज्ञापन
कन्नौज। उत्तर प्रदेश वैश्विक नगर अभियान छह जनवरी से शुरू होकर छह अप्रैल तक चलेगा। इसके तहत कन्नौज के तीन और छिबरामऊ इलाके से एक ढाबा चयनित किया गया है। गीले कूड़े को लेकर ढाबों की मॉनीटरिंग की जाएगी। उसके बाद संचालकों को सम्मानित भी किया जाएगा।
नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी ने बताया कि शहर में साईं भोजनालय, कल्लू तिवारी ढाबा और कुशवाहा ढाबा का चयन किया गया है। छिबरामऊ में पापा होटल को चुना गया है। 13 जनवरी से 20 मार्च तक इन ढाबों के रखरखाव को देखा जाएगा।
डीपीएम हर्षिता गोयल ने बताया कि मॉनीटरिंग के दौरान गीला कूड़ा पर ध्यान दिया जाएगा। आखिर इसका निस्तारण कैसे होता है। ढाबा संचालक कूड़ा या तो पालिका को देंगे या फिर कंपोस्ट पिट के डब्बे में एकत्र करेंगे। उसके बाद 20 से 31 मार्च तक रैंकिंग के आधार पर ढाबा संचालकों को पुरस्कार भी दिया जाएगा। दूसरी ओर 14 से 24 जनवरी तक विरासत स्वच्छ अभियान भी चलेगा। 21 जनवरी को जी-20 सम्मेलन के तहत मैराथन दौड़ भी होगी।
विज्ञापन
--------------------------
स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर बनाई रणनीति
स्वच्छ सर्वेक्षण शहरी-2023 को लेकर सफाई कर्मचारियों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला हुई। कर्मचारियों को सूखा व गला कचरा के बारे में बताया गया। ईओ नीलम चौधरी ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, वार्डों की सफाई, घरेलू कचरा को एकत्र कर निस्तारण पर चर्चा की। अच्छा कार्य करने वाले कर्मियों का सम्मान भी किया गया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक हर्षिता गोयल, सहायक अभियंता राजकुमार, वीरेंद्र कुमार, दीपक कुमार व अनिल आदि लोग मौजूद रहे।