{"_id":"5ec81db88ebc3e9068718f5e","slug":"mumbee-se-laute-paanch-logon-ko-karaaya-kvaaranteen-kannauj-news-knp5615408147","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से लौटे पांच लोगों को कराया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से लौटे पांच लोगों को कराया क्वारंटीन
विज्ञापन
गांव के बाहर खड़े मुंबई से लौटे लोग।
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। मुंबई में रोजी रोटी कमाने वालों के लौटने का सिलसिला जारी है। गांव पहुंचे पांच लोगों को निगरानी समिति ने स्क्रीनिंग कराने के बाद पुलिस के सहयोग से एक मकान में क्वारंटीन कराया है।
थाना तालग्राम क्षेत्र के बगुलिहाई निवासी नंदराम वर्मा, राम सिंह, मीना व इनके दो बच्चे मुंबई में काम करते थे। लॉकडाउन में काम छिन गया तो गुजर-बसर करना मुश्किल हो गया। यह लोग किसी तरह शुक्रवार सुबह चुपके से टेंपो से गांव पहुंच गए। निगरानी समिति ने इन्हें गांव में नहीं घुसने दिया। पुलिस और स्वास्थ्य टीम को सूचना दी गई।
सीएचसी प्रभारी डॉ. उमेश चंद्र वर्मा और यूपी112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्वास्थ्य टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग की। सभी को गांव के बाहर एक मकान में क्वारंटीन कराया गया। मुंबई से लोगों के पहुंचने से लोग दहशत में हैं।