फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   mumbee se aaya ek aur yuvak nikala korona pojitiv

मुंबई से आया एक और युवक निकला कोरोना पॉजिटिव

Wed, 20 May 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
mumbee se aaya ek aur yuvak nikala korona pojitiv
पॉजिटिव केस मिलने के बाद थरियार गांव को सैनिटाइज करती अग्निशमन टीम। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज । जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। मुंबई से लौटे एक और युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित युवक को कोविड-19 हास्पिटल में भर्ती कराया है। संक्रमित के गांव थरियार खैरनगर को हॉटस्पॉट बनाकर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अग्निशमन टीम गांव को सैनिटाइज कर रही है।
विज्ञापन

तिर्वा तहसील के थरियार खैरनगर निवासी 38 वर्षीय युवक 24 जनवरी 2020 को मुंबई गया था। यहां वह पानी के जहाज बनाने वाली कंपनी में पेंटिंग करता था। लॉकडाउन में 14 मई को करीब 40 लोगों के साथ डीसीएम से कन्नौज के लिए निकला था। उसके साथ हरदोई जिले के 26 लोग शामिल थे। 16 मई को वह जीटी रोड हरदोई मोड़ के पास उतरा था। इसके बाद पैदल घर गया था। 18 मई को मेडिकल कालेज में कोरोना जांच कराई थी। बुधवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद अधिकारियों के होश उड़ गए। घर में क्वारंटीन युवक को स्वास्थ्य टीम ने कोविड-19 हास्पिटल तिर्वा में भर्ती कराया। संपर्क में आई पत्नी, तीन बेटों और एक बेटी को क्वारंटीन कर सैंपल लिए गए। अग्निशमन टीम ने थरियार खैरनगर के साथ आसपास के देवीपुर्वा, दुर्गापुरवा, तुर्कनपुर्वा और अड्डापुरवा गांव को सैनिटाइज किया है। ठठिया थाना प्रभारी विजय बहादुर वर्मा ने हॉटस्पॉट थरियार गांव के सभी मार्ग बंद कर किसी भी व्यक्ति के बाहर आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया। जिले में अबतक 26 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इनमें से सात लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में हॉटस्पॉट इलाकों की संख्या हुई 13
जिले में अब तक 13 हॉटस्पॉट सेंटर बनाए जा चुके हैं। इनमें जिला मुख्यालय पर कांशीराम कालोनी, शेखपुरा, घमाइचमऊ, सैयदपुर, कुम्हारनपुर्वा कुसुमखोर, गुरसहायगंज के डुडवा बुजुर्ग, छिबरामऊ का बिरतिया, सैयदबाड़ा, कपूरपुर, किदवई नगर और ठठिया के जैनपुर मार्ग, मलगई, ऊमर्दा और थरियार गांव हैं। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि हॉटस्पॉट इलाकों में स्वास्थ्य कर्मचारी थर्मल स्क्रीनिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

107 लोगों के भेजे गए सैंपल
कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग तेज कर दी है। बुधवार को जिले से 107 लोगों के सैंपल केजीएमयू लखनऊ कोरोना जांच के लिए भेजे गए। कोरोना वायरस के नोडल अफसर डॉ. केसी राय ने बताया कि सोमवार को भेजे गए 56 सैंपल में एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बाकी 55 की रिपोर्ट निगेटिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed