फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Movement across the state if the demands are not met

मांगें नहीं मानीं तो प्रदेश भर में आंदोलन

Wed, 15 Sep 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Movement across the state if the demands are not met
बीआरसी सराय प्रयाग पर प्रदर्शन करते शिक्षक। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को प्राथमिक शिक्षकों ने आठों बीआरसी पर धरना दिया। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली समेत 21 सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री को भेजा। शिक्षकों ने कहा कि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सदर ब्लाक की बीआरसी पर ब्लाक अध्यक्ष विजय सिंह कटियार की अध्यक्षता में शिक्षक सुबह से धरने पर बैठे। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष उदय नारायन यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए। कैसलेस चिकित्सा, एसीपी, उपार्जित अवकाश एवं द्वितीय शनिवार को अवकाश दिया जाए। छात्रों को बैठने के लिए फर्नीचर, बिजली, पंखे, पीने के शुद्ध पानी का इंतजाम किया जाए। विद्यालयों की चहारदीवारी बनवाई जाए। हर विद्यालय में चौकीदार तैनात किया जाए। ऑनलाइन कार्य के नाम पर शिक्षकों का शोषण बंद किया जाए। धरने में प्राथमिक शिक्षकों के साथ शिक्षामित्र, अनुदेशक, विशेष शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, रसोइया तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कार्यरत शिक्षक शामिल हुए। ब्लाक मंत्री मोहित दुबे, रंजना सिंह, रीना सिंह, उमा कटियार, आशुतोष दुबे, अमरनाथ दुबे समेत सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

छिबरामऊ में पुरानी पेंशन बहाली समेत 21 समस्याओं का निराकरण न होने से नाराज शिक्षकों ने ब्लाक संसाधन केंद्र पर धरना दिया। दोपहर बाद प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन बीईओ सुनील कुमार दुबे को सौंपा। इस मौके पर विकास खंड के परिषदीय विद्यालयों में तैनात कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरसहायगंज में कई मांगों को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीआरसी कार्यालय सराय प्रयाग में मंगलवार को धरना, प्रदर्शन किया। मांगों को पूरा करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed