फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   mother wandering to arrest daughter s killers UP Police could not catch accused in a year

न्याय की आस: बेटी के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए भटक रही मां, एक साल में आरोपियों को पकड़ न पाई यूपी की एक्टिव पुलिस

Sun, 17 Apr 2022 07:43 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 17 Apr 2022 07:43 PM IST
सार

पुलिस ने अभी तक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। उधर, एएसपी ने बताया कि कोतवाली पुलिस से जानकारी कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
mother wandering to arrest daughter s killers UP Police could not catch accused in a year
पीड़ित बुजुर्ग महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेटी के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए बुजुर्ग मां अधिकारियों की चौखट के चक्कर काट रही है। पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद से बुजुर्ग अक्सर अधिकारियों से मृत बेटी को इंसाफ दिलाने की मांग करती है। इसके बाद भी पुलिस अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन


मामला छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र का है। फर्रुखाबाद के कुबेरपुर गांव निवासी 65 वर्षीय रमा देवी जिलाधिकारी कार्यालय प्रार्थना पत्र देने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर 2020 को उन्होंने बेटी सुमन की शादी छिबरामऊ कोतवाली के फरीदपुर प्रेमपुर निवासी अवनीश से की थी। शादी के बाद से अवनीश और उसके परिवार के लोग दहेज की मांग को लेकर बेटी का उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन


इसके बाद 22 जून 2021 को अवनीश, ससुर मुन्ना, सास सुनीता और ननद सोनम ने सुमन की हत्या कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। कोर्ट के आदेश पर उन्होंने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अभी तक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। एएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि कोतवाली पुलिस से जानकारी कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed