{"_id":"fa5a9557aa11ab6dbf662e10134a9471","slug":"mother-and-brother-got-killed-daughter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां व भाई ने कराई युवती की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां व भाई ने कराई युवती की हत्या
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Fri, 28 Aug 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामा से प्रेम विवाह करने वाली युवती को उसकी मां और भाई ने मिलकर मरवा दिया। हत्या के लिए एक युवक को 30 हजार रुपये की सुपारी दी। पुलिस ने शुक्रवार को पूरे मामले का खुलासा किया और मृतका के भाई एवं एक अन्य युवक को जेल भेज दिया। जबकि मृतका की मां पहले ही गिरफ्तार की जा चुकी है।
छिबरामऊ कोतवाली के हरिकरनपुर निवासी मायादेवी की बेटी विमलेश की शादी मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम कूड़ी निवासी बेटू शर्मा उर्फ ललुआ के साथ हुई, लेकिन उसने कुछ दिन बाद ही ससुराल से लौट कर अपने सगे मामा ठठिया थाना क्षेत्र के अजौरा निवासी सुरेश से प्रेम विवाह कर लिया। विमलेश की मां व भाई ने इसका विरोध किया तो सुरेश ने हाईकोर्ट में हेबियस कार्पस रिट (बंदी प्रत्यक्षीकरण आज्ञापत्र याचिका) दाखिल कर दी।
इसी बीच नवंबर 2014 में वह घर से गायब हो गई। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। हाईकोर्ट की रिट के बारे में जानकारी मिली तो पुलिस की जांच आनर किलिंग की ओर घूम गई। पुलिस ने मृतका की मां और प्रेमी सुरेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। फिर मृतका के भाई प्रमोद और गांव में ही अपने बहनोई के घर रह रहे जनपद मैनपुरी के ग्राम गड़ेरी निवासी पुष्पेंद्र अग्निहोत्री को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसपी कलानिधि नैथानी ने शुक्रवार को पूरे प्रकरण का खुलासा करते हुए बताया कि प्रेम विवाह करने की वजह से खिन्न विमलेश की मां मायादेवी और बेटे प्रमोद ने उसकी हत्या की साजिश रची। इसके लिए पुष्पेंद्र को 30 हजार रुपये दिए गए। विमलेश की हत्या के बाद शव काली नदी में बहा दिया गया।