{"_id":"5ff748a78ebc3e2e772bc1d3","slug":"molestation-kannauj-news-knp604583115","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलह की उम्र में छेड़खानी, 26 में मुकदमा दर्ज हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलह की उम्र में छेड़खानी, 26 में मुकदमा दर्ज हुआ
विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली में अपने तरह का नया मुकदमा दर्ज हुआ है। एक महिला ने फर्रुखाबाद के एक कारोबारी पर दस साल पहले छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच सरायमीरा चौकी इंचार्ज कमल भाटी को दी गई है।
शहर के सरायमीरा में रहने वाली महिला ने गुरुवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि 2011 में वह सोलह साल की उम्र में हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए फर्रुखाबाद जाती थी। वहां फर्रुखाबाद जिले की फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में भोपतपट्टी मंडी रोड श्याम नगर का रहने वाला शरद कटियार पुत्र स्व. सुधीर रास्ता घेरकर छेड़खानी करता था। ऐतराज जताने पर आरोपी ने परिवार को जान से मार देने की धमकी दी थी। इससे वह सहम गई थी।
महिला ने बताया कि अब मेरी शादी हो चुकी है। 26 साल की उम्र है। इसके बावजूद आरोपी अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहा है। वह अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। वह हिम्मत कर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने आई है। इस मामले में कोतवाल विकास राय का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच चौकी इंचार्ज कमल भाटी को दी गई है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।