फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   mohalat khatm, abhee bhee 20 hajaar meetrik tan aaloo damp

मोहलत खत्म, अभी भी 20 हजार मीट्रिक टन आलू डंप

Thu, 12 Nov 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
mohalat khatm, abhee bhee 20 hajaar meetrik tan aaloo damp
मानीमऊ क्षेत्र में एक कोल्ड स्टोरेज में लगा आलू का ढेर। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शासन के आदेश पर एक नवंबर को खाली होने वाले शीतगृह 11 दिन बाद भी अभी तक खाली नहीं हो पाए हैं। अफसरों ने शीतगृह खाली कराने के लिए 10 नवंबर तक का समय मांगा था। इसके बाद भी शीतगृहों में आलू डंप है। सिर्फ मानीमऊ क्षेत्र के 27 शीतगृहों में करीब 20 हजार मीट्रिक टन आलू डंप है। वहीं विभागीय अफसर आंकड़ों को छिपाकर कुछ प्रतिशत आलू बचे होनेे की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 135 शीतगृह हैं। 2019-20 में इनमें 9,37,437.23 मीट्रिक टन आलू भंडारित किया गया था। 31 अक्तूबर तक शीतगृहों से 8,43,693 मीट्रिक टन आलू निकाला जा चुका था। 10 प्रतिशत आलू शीतगृहों में भंडारित था। यह आलू करीब 93 हजार मीट्रिक टन था। सरकार ने बाजार में आलू की बढ़ी कीमतों व आलू डंप पर नियंत्रण के लिए 31 अक्तूबर तक आलू निकासी करने के आदेश दिए। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने टीमें भी बनाई थीं। तमाम कोशिशों के बाद भी आलू बाहर नहीं निकल सका। ऐसे में जिला उद्यान विभाग ने पांच नवंबर को अंतिम रूप से 10 नवंबर तक सारे शीतगृहों को खाली कराने की बात कही। इसका भी समय बीत गया। आलू निकासी में तेजी नहीं आई। सूत्रों के मुताबिक सिर्फ मानीमऊ के 27 शीतगृहों में करीब 20 हजार मीट्रिक टन आलू डंप है। दूसरी ओर जिला उद्यान अधिकारी मनोज चतुर्वेदी का कहना है कि ज्यादातर आलू की निकासी हो चुकी है। शीतगृहों में कुछ ही आलू बचा है।
विज्ञापन

कोल्ड मालिक छिपा रहे तथ्य
शासन व प्रशासन के सख्त आदेश के बाद शीतगृह मालिक परेशान हैं। इन्होंने किसानों से 30 नवंबर तक अनुबंध किया हुआ है। ऐसे में वह आलू निकालेंगे तो किसान इसका विरोध करेंगे। अफसर शीतगृह मालिक पर दबाव देते हैं तो वह आलू भंडारण के सही तथ्य छिपाकर अधिक निकासी की बात बता देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 से पहले नहीं निकल सकेगा आलू
एक कोल्ड मालिक ने बताया कि भंडारित आलू किसान का है। जब तक किसान नहीं चाहेंगे, वह आलू नहीं निकालेंगे। प्रशासन कितना भी दबाव बना ले, वह 30 नवंबर से पहले आलू न निकालने को मजबूर हैं। बताया कि कम भंडारण वाले शीतगृहों में कुछ खाली हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed