फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mitrasenpur Government High School will be upgraded with an expenditure of Rs 2.88 crore.

Kannauj News: 2.88 करोड़ से होगा मित्रसेनपुर राजकीय हाईस्कूल का उच्चीकरण

Fri, 13 Mar 2026 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Mitrasenpur Government High School will be upgraded with an expenditure of Rs 2.88 crore.
कन्नौज। मित्रसेनपुर स्थित राजकीय हाईस्कूल के उच्चीकरण के लिए 2.88 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कहा कि धनराशि से स्कूल के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा तथा आवश्यक शैक्षिक संसाधनों का विकास किया जाएगा। ताकि छात्रों को बेहतर एवं आधुनिक शैक्षिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि विद्यालय का उच्चीकरण होने से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपने ही क्षेत्र में प्राप्त होगी तथा उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। डीआईओएस पप्पू सरोज ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार राजकीय हाई स्कूल मित्रसेनपुर के उच्चीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इसके तहत स्कूल में आवश्यक भवन निर्माण, कक्षाओं का विस्तार एवं अन्य शैक्षिक सुविधाओं का विकास कराया जाएगा, जिससे छात्रों को बेहतर शिक्षण वातावरण प्राप्त होगा। स्कूल के उच्चीकरण से छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाएं मिलेंगी तथा जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता को और सुदृढ़ बनाने में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed