{"_id":"6488b09d31a73481d80fbca7","slug":"mission-life-cycle-passengers-arrived-kannauj-news-c-12-1-285302-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मिशन लाइफ साइकिल यात्री पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मिशन लाइफ साइकिल यात्री पहुंचे
Tue, 13 Jun 2023 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
कन्नौज। पर्यावरण अनुरूप जीवन शैली और बेहतर मानव जीवन को समर्पित अभियान ‘मिशन लाइफ’ के तहत काशी हिंदू विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ‘मिशन लाइफ साइकिल यात्रा’ का आयोजन किया गया है। वाराणसी से नई दिल्ली के लिए निकली साइकिल यात्रा मंगलवार की शाम जिले में पहुंची। कलक्ट्रेट में उसका स्वागत किया गया। समारोह की अध्यक्षता डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने की।
उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए 13 सदस्यीय इस साइकिल रैली का शुभारंभ काशी हिंदू विश्वविद्यालय के महामना मदन मोहन मालवीय भवन से सात जून को किया गया था। यह साइकिल रैली जौनपुर, लंभुआ, मुसाफिरखाना, बुरहानपुर, लखनऊ, औरस से होकर कन्नौज पहुंची। यहां से एटा, अलीगढ़, बुलंदशहर, नोएडा होते हुए 19 जून को दिल्ली पहुंचेगी। साइकिल यात्री विभिन्न ग्रामीण विद्यालय, महाविद्यालय, युवक मंडल, स्वयंसेवी सेवा संगठन, जिला प्रशासन से मुलाकात करते हुए जन जागरूकता के लिए युवा संवाद, नुक्कड़ नाटक, समूह चर्चा आदि में भाग ले रहे हैं । इस यात्रा का मूल उद्देश्य लोगों में पर्यावरण संरक्षण, जल प्रबंधन और बेहतर मानव जीवन के लिए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करना है। साइकिल यात्रा में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों में नवनीत सिंह, अभिषेक कनौजिया, राममिलन अनुरागी, प्रियांशु अमन, विशाल कुमार, रंजीत कुमार राय , बाला आदि मौजूद रहे।