{"_id":"670ec81247613ce51d029807","slug":"missing-students-scarf-and-slippers-found-on-kali-river-bridge-kannauj-news-c-214-1-knj1005-119914-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: काली नदी पुल पर मिले लापता छात्रा का दुपट्टा व चप्पलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: काली नदी पुल पर मिले लापता छात्रा का दुपट्टा व चप्पलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ। मोबाइल चलाने से मना करने से नाराज इंटरमीडिएट की छात्रा रात के अंधेरे में घर से निकल गई। करनौली काली नदी पुल पर उसकी चप्पलें व दुपट्टा मिला। पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को बुला लिया और 20 किलोमीटर तक टीम ने नदी में तलाश की। इसके बावजूद छात्रा का कहीं सुराग नहीं मिला।
छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर लोधपुर निवासी अनामिका (19) एक निजी विद्यालय में इंटर की छात्रा है। सोमवार को मोबाइल चलाने को लेकर बहन से कहासुनी हो गई। इस पर मां ने उसे डांट दिया। इसी बात से नाराज होकर अनामिका सोमवार रात चुपचाप घर से निकल गई। सुबह जब परिजनों ने अनामिका को नहीं देखा तो आसपास तलाश की पर पता नहीं चला।
पिता बृजेश की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। इसी बीच कोचिंग पढ़ने के लिए आ रहे छात्रों ने करनौली स्थित काली नदी पुल पर एक दुपट्टा व चप्पलें देखकर लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर बृजेश परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और दुपट्टे को पहचान कर पुलिस को सूचना दी। कोतवाल सचिन कुमार सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने मुख्यालय से एसडीआरएफ टीम को बुला लिया। कोतवाल ने बताया कि छात्रा को नदी में कूदते हुए नहीं देखा है। परिजनों की आशंका के आधार पर नदी में तलाश कराई जा रही है। सफलता हाथ न लगने के कारण बुधवार को दोबारा छात्रा की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
उधरनपुर पुल से नदी में उतरी एसडीआरएफ टीम
करनौली स्थित काली नदी पुल पर पहुंची एसडीआरएफ टीम को नदी में उतरने के लिए जगह नहीं मिल सकी। तब फर्रुखाबाद रोड स्थित उधरनपुर काली नदी पुल से टीम को पानी में उतारा गया। करनौली पुल से 20 किलोमीटर तक पुलिस व एसडीआरएफ टीम ने छात्रा को पानी में तलाश किया।