फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Grocers son went missing in Kannauj, child came to maternal home with mother

Kannauj: परचून कारोबारी का बेटे हुआ लापता, मां के साथ ननिहाल आया था बालक, पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग

Sat, 24 Dec 2022 03:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sat, 24 Dec 2022 03:56 PM IST
सार

रसहायगंज थाना क्षेत्र मां के साथ ननिहाल आया बालक अचानक लापता हो गया। परिजनों ने अन्य लोगों के साथ बच्चे की खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई, जिस पर टीमों ने परचून कारोबारी के बेटे की तलाश शुरू की है।

विज्ञापन
Grocers son went missing in Kannauj, child came to maternal home with mother
मझपुरवा में बालक की तलाश में पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र में मां के साथ ननिहाल आया चार वर्षीय बालक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई। पुलिस की टीमों ने कस्बे में डेरा डालकर छानबीन शुरू की है।

विज्ञापन

कस्बे के समधन निवासी खालिद की ससुराल क्षेत्र के ग्राम मझपुरवा निवासी सहीम के घर हैं। खालिद की समधन में परचून की दुकान है। गुरुवार को पत्नी साबिया जुड़वा चार वर्षीय बेटे अल्तमश और अली को साथ लेकर बीमार मां को देखने मायके मझपुरवा आई थी।
विज्ञापन

शाम पांच बजे साबिया दोनों बच्चों को लेकर ससुराल जाने की तैयारी कर रही थी। इस दौरान अल्तमश लापता हो गया। साबिया ने इसकी सूचना पति सहित अन्य लोगों को दी और अल्तमश की खोजबीन शुरू की। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह, स्वॉट और सविलांस टीम ने अल्तमश की खोजबीन शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी अरविंद कुमार, सीओ सदर प्रिंयका बाजपेई, सीओ छिबरामऊ दीपक दुबे ने भी पहुंच कर मामले की जानकारी की। इसके बाद मझपुरवा से लेकर समधन तक खोजबीन की। पुलिस टीमों ने आसपास के नाले और तालाब में भी बच्चे को तलाशा पर कोई सुराग नहीं लग सका। एएसपी ने बताया कि बालक को तलाश कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed