फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Minister of State found substandard material in road and drain construction

Kannauj News: राज्यमंत्री को सड़क व नाली निर्माण में घटिया सामग्री मिली

Sat, 28 Sep 2024 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Minister of State found substandard material in road and drain construction
कन्नौज। शहर में सड़कों व नालियों के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग होने की शिकायत पर राज्यमंत्री असीम अरुण ने मौके पर जाकर निरीक्षण कर नाराजगी व्यक्त की। मंत्री ने काम रुकवाकर जांच के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा और पांच दिनों के अंदर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन


शहर के लल्लन मियां रोजा से शेखपुरा तक बन रही इंटर लॉकिंग सड़क व नाली का निर्माण डूडा द्वारा करवाया जा रहा था। ठेकेदार ने घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया, जिसका नगरवासियों ने विरोध किया। मामला समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण तक पहुंच गया। मंत्री ने मौके पर पहुंच कर सड़क व नाली निर्माण का निरीक्षण किया। उन्हें वहां घटिया ईंटों और निर्माण सामग्री का इस्तेमाल होता दिखा, जिससे वह नाराज हो गए।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
मंत्री असीम अरुण ने कहा कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घटिया सामग्री के इस्तेमाल की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक निर्माण कार्य बंद रहेगा। बीते 15 दिन पहले भटपुरी मोहल्ले में डूडा द्वारा किए गए सड़क निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार था। वहां ठेकेदार ने आरसीसी रोड पर मिट्टी डालकर इंटरलॉकिंग ईंटें बिछा दीं थीं, जिससे मोहल्ले के लोग नाराज थे, लेकिन ठेकेदार ने विरोध के बावजूद काम पूरा करवा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed