फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Millions of wine and beer seized

लाखों की शराब और बीयर बरामद

Tue, 22 Sep 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज Updated Tue, 22 Sep 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Millions of wine and beer seized
पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चल रहे अभियान के दौरान पुलिस ने लाखों रुपये की अवैध शराब बरामद की है। मौके से गैर प्रांत की शराब, वीयर के 400 कार्टून और भारी मात्रा में पैकिंग का सामान भी मिला है। पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन


सीओ वीपी सिंह सोलंकी ने बताया कि पंचायत चुनाव में शराब और बीयर की खपत को देखते विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष रजनेश चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नादेमऊ रोड पर सुभाषचंद्र के मकान में छापा मारा। पुलिस को मकान के अंदर से 15 कार्टून देशी अपमिश्रित कई ब्रांड की 135 लीटर शराब, 400 कार्टून बीयर बरामद की।
विज्ञापन


इसके अलावा नकली होलोग्राम, नकली रैपर, सैकड़ों की संख्या में खाली क्वार्टर, ढक्कन, 10-10 लीटर की 15 जरी केन के अलावा पैकिंग करने की सामग्री भी मिली है। जिस लोडर से माल लाया गया था। पुलिस ने उसे भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मौके से सुभाषचंद्र, उसकी पत्नी सुनीतादेवी और उसके भाई हल्लू उर्फ सर्वेंद्र को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सुभाष ने बताया कि बरामद माल विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम प्रानपुर पल्यौरा निवासी घनश्याम सिंह यादव का है। वह बाहर से माल लाकर उसकी दोबारा पैकिंग कर आस-पास क्षेत्र में आपूर्ति कराता है। बरामद माल लाखों रुपये कीमत का है। उन्होंने माल को आगामी चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से जमा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान की दूसरी मंजिल पर होती थी पैकिंग
जिस मकान में पुलिस ने लाखों रुपये की शराब और बीयर बरामद की है, उसकी दूसरी मंजिल पर शराब को अपमिश्रित कर उसकी पैकिंग की जाती थी। पुलिस को मौके से हरियाणा प्रांत में बिक्री के लिए निर्धारित लगभग 4800 लीटर बीयर बरामद हुई है। इसके अलावा 15 कार्टून में लगभग 135 लीटर शराब मिली है। मौके से करीना, मस्तीहू, किंगडम, मस्ताना आदि ब्रांडों के नकली रैपर, होलोग्राम, प्लास्टिक के खाली क्वार्टर के अलावा पैकिंग की सामग्री मिली है। पिछले काफी समय से इस मकान में अवैध शराब की बिक्री और पैकिंग का कारोबार चल रहा था।


गैंगेस्टर की होगी कार्रवाई: एसपी
मौके पर पहुंचे एसपी ने कहा कि अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा इस कार्य में सहयोग करने वालों को भी किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। एसपी ने माल बरामद कर तीन लोगों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा पुलिस टीम को दो हजार रुपये और सीओ वीपी सिंह सोलंकी को पांच सौ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed