फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Millions of miscreants looted honey

बदमाशों ने लाखों का शहद लूटा

Wed, 06 Jan 2016 12:16 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Wed, 06 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Millions of miscreants looted honey

थाना क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर में डीसीएम सवार

विज्ञापन
बदमाशों ने धावा बोलकर मौन पालन करने वाले दो व्यापारियों और दो मजदूरों को लूटपाट का विरोध करने पर जमकर पीटा और सभी को बांधकर डाल दिया। इसके बाद करीब एक लाख 60 हजार रुपये कीमत का शहद व अन्य सामान लूट लिया।

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, बिहार प्रांत के निवासी सुनील कुमार व विजय कुमार इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मढ़पुरा में एक ईंट-भट्ठा के पास मधुमक्खी पालन का व्यवसाय कर रहे हैं। इनके पास 40 पेटी शहद रखा था। एक पेटी में करीब 20 लीटर शहद की मात्रा थी।

बताया जाता है कि सोमवार की रात करीब 12 बजे डीसीएम पर सवार होकर सात बदमाशों ने धावा बोल दिया। जिस समय बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया, उस समय शहद व्यवसायी और मजदूर सुबोध व गनेश निवासी मुजफ्फरनगर सो रहे थे। सोते समय ही चारों लोगों को बदमाशों ने दबोच लिया। इसके बाद सभी के हाथ-पैर बांधकर डाल दिया।

इस बीच शोर मचाने की कोशिश करने पर बदमाशों ने चारों की जमकर पिटाई भी की। इसके बाद असलहे तानकर जान से मार डालने की धमकी दी। इसके बाद शहर से भरी पेटी को डीसीएम में लाद लिया। साथ ही व्यवसायियों एवं मजदूरों के पास मौजूद छह मोबाइल सेट, चार हजार रुपये नगदी भी लूट ली। लूटपाट के बाद बदमाश भागने में सफल रहे।

सुबह जब आसपास के लोग खेतों पर शौच के लिए पहुंचे तो उक्त लोगों को बंधा पड़ा देखा। इसके बाद इन्हें बंधन मुक्त किया तो उन्होंने लूटपाट की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आसपास छानबीन की गई पर किसी लुटेरे का कोई पता नहीं चल सका। पीड़ितों ने घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी है।

व्यापारियों के मुताबिक यह शहद 200 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकता है। उधर, एसओ प्रेमचंद्र कुरील का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। न ही किसी ने थाने आकर सूचना दी है। फिर भी छानबीन कराकर उचित कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed