{"_id":"58a48fcc4f1c1b4917d84817","slug":"military-ground-sensationally-lost-consciousness","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलेट्री ग्राउंड में जोश में खोया होश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलेट्री ग्राउंड में जोश में खोया होश
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Wed, 15 Feb 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
रैली में टूटी कुर्सियां।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैकड़ाें बीघा में फैला मिलेट्री ग्राउंड बुधवार को भगवामय हो गया। करीब दो लाख की तादात में पहुंचे भाजपाइयों के सिर पर भगवा रंग की टोपियां लगी हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचते ही भीड़ उन्हें देखने के लिए बेकाबू हो गई। पीएम का जैसे-जैसे संबोधन बढ़ता गया, भीड़ भी डी दीर्घा की ओर बढ़ने लगी। पुलिस कर्मियों को भीड़ को काबू करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। सैकड़ों कुर्सियों को तोड़ डाला।
विज्ञापन
देश भर के राजनैतिक दलों के बीच भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपनी छवि को अनुशासनात्मक छवि को गढ़ रखा है। माना जाता है कि पार्टी के कार्यकर्ता उदंडता नहीं करते लेकिन बुधवार को यह मिथक टूट गया। गुरसहायगंज कस्बे के मिलेट्री ग्राउंड में आयोजित पीएम की जनसभा के लिए पूरे ग्राउंड की बांस-बल्लियाें से बैरीकैंडिंग की गई। ग्राउंड के अंदर की पूरी बैरीकैं डिग भाजपाइयो ने पीएम के आने से पहले ही तोड़ डाली। मैदान में पीएम को सुनने के लिए आने वाले समर्थकों के लिए 30 हजार कुर्सियां बिछाई गई थी जिसे पीएम के जाते-जाते पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने तोड़ डाला।
विज्ञापन
अनुशासन हीनता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पीएम के मंच से बमुश्किल 20 कदम दूर सामने की ओर बनी वीवीआईपी गैलरी में बैठे तमाम पदाधिकारी आपस में झगड़ते दिखे। यहां तक पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत एक बजकर 17 मिनट पर की और उन्हें एक बजकर 22 मिनट पर ही वीवीआइपी गैलरी की ओर अपने भाषण को रोककर कहना पड़ा कि क्या दिक्कत है भाई...
विज्ञापन