फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Message of traffic rules given by street play

Kannauj News: नुक्कड़ नाटक से दिया यातायात के नियमों का संदेश

Wed, 30 Nov 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Message of traffic rules given by street play
छिबरामऊ। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत नगर के जगदीश्वर दयाल जनता इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक किया। नाटक के माध्यम से लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने का संदेश दिया। इसके अलावा शराब व अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर गाड़ी न चलाने की नसीहत भी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्रा अंजली, आस्था, सौम्या, खुशी, गरिमा, अनुराधा व प्रतिभा यादव ने नुक्कड़ नाटक पेश किए। कोतवाल संतोष कुशवाहा ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें और कार में सीट बेल्ट लगाकर चलाए। शराब पीकर गाड़ी चलाकर अपनी और दूसरों की जान को खतरे में न डालें।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ज्ञानेश चंद्र दुबे ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में जागरुकता के साथ-साथ जिम्मेदारी के भाव जागृत होते हैं। इस दौरान एसआई हरेकृष्ण, नारायण शरण त्रिपाठी, प्रवीण पाठक, रवींद्र कुमार, डॉ. सुनील पाल, राजेश दुबे, रोहित मिश्रा, प्रिया पंवार व शशिप्रभा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
दाएं-बाएं देखें, फिर आगे बढ़ें
विशुनगढ़। थानाध्यक्ष किशन पाल सिंह ने श्यामलाल खंडेलवाल इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क पर हमेशा बाईं ओर चलें। स्कूली बच्चे निर्धारित बस स्टॉप से ही चढ़ें व उतरें। उतरने के बाद दोनों तरफ देखकर ही सावधानी से आगे बढ़ें। इस दौरान विद्यालय का स्टॉफ व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

---------------------------
30सीएचबीपी60: यातायात के नियमों की जानकारी देते एसआई। संवाद
यातायात पर छात्रों ने पेश किए कार्यक्रम
सौरिख। कस्बे स्थित ऋषि भूमि इंटर कॉलेज में यातायात माह नवंबर 2022 के तहत जन जागरुकता गोष्ठी हुई। इसमें बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम भी पेश किए। कॉलेज में बुधवार को प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह यादव ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियम से चलने व घर सुरक्षित पहुंचने की सलाह दी है। छात्रों ने यातायात से संबंधित गीत गाए। इस दौरान एसआई विनीत वर्मा, रोबिन सिंह, ओमेंद्र पाल सिंह, अजीत यादव,क्षमा यादव व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed