फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   meeting

किसी भी मुसीबत में यूपी कॉप एप की मदद लें वृद्धजन

Mon, 02 Dec 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
meeting
छिबरामऊ। केंद्रीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कोतवाली पुलिस ने जागरूकता शिविर का आयोजन कर बुजुर्ग लोगों को यूपी कॉप एप के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कहा कि किसी भी तरह की समस्या होने पर इस एप के माध्यम से वृद्धजन पुलिस की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक रक्षक समिति की बैठक में कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री तथा डीजीपी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में वरिष्ठ नागरिकों को यूपी कॉप एप से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए वृद्धजनों को एप के अंतर्गत अपना पंजीकरण कराना होगा। उसके बाद किसी भी समस्या के लिए 112 नंबर पर फोन कर वृद्धजन पुलिस की सहायता ले सकते हैं। उपनिरीक्षक किशनवीर सिंह ने यूपी कॉप ऐप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस ऐप के माध्यम से ई एफआईआर दर्ज करवा सकते हैं। इसके साथ ही मोबाइल या अन्य चीज खोने, वाहन चोरी आदि की सूचना भी दे सकते हैं। 60 वर्ष तक के वृद्धजनों के लिए यह एप काफी सहायक साबित हो सकता है। समिति के अध्यक्ष भारत सिंह वर्मा ने फार्म भरवाकर कोतवाल को सौंपे। इस अवसर पर उपनिरीक्षक हरिओम गुप्ता, राजकिशोर द्विवेदी, बालस्टर सिंह, ओमप्रकाश यादव, लज्जाराम वर्मा, रामप्रकाश वर्मा गिरीश चंद्र दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed